फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Student died by drowning; post-mortem report confirms.

Gorakhpur News: डूबने से हुई थी छात्र की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि

Wed, 30 Sep 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Student died by drowning; post-mortem report confirms.
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पचवारा खास के टोला परसौना निवासी 17 वर्षीय प्रिंस निषाद की मौत डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पांच दिन से लापता प्रिंस का शव सोमवार को चिलुआताल क्षेत्र के महेसरा गांव के पास चिलुआताल से बरामद हुआ था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन

प्रिंस 23 सितंबर की सुबह मोहरीपुर चौराहे से बेतियाहाता स्थित कोचिंग जाने के लिए निकला था। घर नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पिता नंदकिशोर ने चिलुआताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर महेसरा सेखपुरवा गांव के पास चिलुआताल में प्रिंस का शव मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान कोचिंग की ड्रेस से हुई। पानी में पड़े रहने के कारण शव की हालत खराब हो गई थी। परिजन ने शव की परिस्थितियों को लेकर संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसमें अज्ञात लोगों पर प्रेम प्रसंग में बेटे की हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंचा। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन और बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। उनके साथ सपा नेत्री काजल निषाद भी मौजूद थीं। करीब दो घंटे तक लोग कार्रवाई की मांग करते रहे। सूचना पर एसपी नॉर्थ राजेश गुनावत करीब तीन बजे पहुंचे और परिजन से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद प्रिंस का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा। एंबुलेंस करीब दो मिनट तक गांव में रुकी, लेकिन शव को नीचे नहीं उतारा गया। इसके बाद एंबुलेंस सीधे सिसई घाट के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed