फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur student commits suicide by hanging in gorakhpur

UP News: गोरखपुर में छात्र ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 23 Jul 2022 10:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Jul 2022 10:25 AM IST
सार

शाहपुर इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि छात्र ने स्टेटस पर खुदकुशी की कोशिश की बात लिखी है। उसके मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घरवाले भी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur student commits suicide by hanging in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में बिछिया ताड़ीखाना के समीप रहने वाले श्याम बाबू के पुत्र अवेंद्र कुमार (19) ने शुक्रवार को घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएससी का छात्र था। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, श्याम बाबू प्राइवेट में बिजली मरम्मत का काम करते हैं। दो बेटों में अवेंद्र बड़ा था। सुबह 9:30 बजे के करीब पिता उसे जगाने पहुंचे तो अंदर से कमरा बंद था, काफी प्रयास के बाद कमरा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस छात्र का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर लिखी थी खुदकुशी की बात

अवेंद्र ने गुरुवार रात में व्हाट्सएप स्टेटस पर खुदकुशी की बात लिखी थी। उसने यह भी लिखा था कि दो बार पहले कोशिश कर चुका हूं, यह फाइनल कदम है। यह स्टेटस पढ़ने के बाद ही पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया। हालांकि, पुलिस के हाथ अभी कोई ऐसा साक्ष्य नहीं लगा है, जिससे खुदकुशी की वजह स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि छात्र ने स्टेटस पर खुदकुशी की कोशिश की बात लिखी है। उसके मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घरवाले भी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed