फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stuck in a traffic jam, the minister personally took charge of traffic management.

जब जाम में फंसे कैबिनेट मंत्री: मंत्री संजय निषाद का जाम में फंसा काफिला, खुद उतरकर संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

Thu, 01 Oct 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 03:01 AM IST
सार

यूनिवर्सिटी चौराहे पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का काफिला जाम में फंस गया। काफी देर तक कतार में फंसे रहने के बाद मंत्री खुद गाड़ी से उतरे और चौराहे पर पहुंचकर ट्रैफिक संभालने लगे। उन्होंने फंसे वाहनों को निकलवाया। लोगों ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Stuck in a traffic jam, the minister personally took charge of traffic management.
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

यूनिवर्सिटी चौराहे पर बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का काफिला जाम में फंस गया। काफी देर तक वाहनों की कतार में फंसे रहने के बाद मंत्री खुद गाड़ी से उतरे और चौराहे पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभालने लगे। उन्होंने जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया।

विज्ञापन

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्रसंघ चौराहे पर वाहनों का लंबा जाम लगा था, इसी में मंत्री का काफिला भी फंस गया। मंत्री गाड़ी से उतरकर चौराहे पर पहुंचे और खुद वाहनों को आगे बढ़ाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और यातायात को व्यवस्थित कराकर रास्ता खाली कराया। मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि वह जाम में गाड़ी के अंदर बैठे थे। इससे बेहतर लगा कि बाहर निकलकर सामने खड़े वाहनों को हटवाया जाए, इसलिए वह खुद चौराहे पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मंत्री डाॅ. संजय निषाद ने बताया कि गोरखपुर क्लब में जाना था, जहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। गाड़ियों का जाम लगा था। गाड़ी से उतरकर सोचा किसी की गाड़ी में लिफ्ट ले लूंगा, लेकिन सभी गाड़ियां फंसी थी। आगे जाकर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस वालों की मदद कर दी। कुछ देर में स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed