फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   strike in banks

बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल, उपभोक्ता परेशानी

Fri, 31 Jan 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
strike in banks
शहर में बंद रहा एसबीआई बैंक - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

बैंक कर्मी अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर हैं
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/डुमारियागंज। बैंकों में शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंककर्मी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। शुक्रवार को बैंकों में बंदी को लेकर व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मची रही। जबकि बैंक कर्मियों ने मांगें न पूरी होने पर हड़ताल को बढ़ाने की बात कही है। दो दिवसीय हड़ताल के बाद रविवार को अवकाश है। ऐसे में लोगों को तीन दिनों तक परेशान होना पड़ सकता है। हालांकि, एचडीएफसी और सहित अन्य प्राइवेट बैंक हड़ताल में शामिल नहीं हुए। इसकी वजह से काफी हद तक लोगों को राहत मिली है।

डुमरियागंज क्षेत्र में बैंकों की बंदी को लेकर उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल है। दो दिनों तक चलने वाली बंदी बैंक कर्मियों की मुख्य रूप से दो मांगों पर निर्भर है। पहली वेतन की बढ़ोतरी दूसरा पांच दिवसीय कार्य दिवस होना चाहिए। कारण यह कि बैंकों में अधिक दबाव के साथ काम करने पर मानसिक रूप से तनाव बढ़ जाता है। इससे अकसर लोगों से गलतियां हो जाती हैं। इन को दूर करने के लिए कम से कम दो दिन का अवकाश होना चाहिए। इन्हीं मांगों को लेकर बैंक कर्मी एसोसिएशन ने दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। भारतीय स्टेट बैंक शाखा हल्लौर के प्रबंधक मोहम्मद अली अंसारी ने बताया कि बात चल रही है। यदि मांग मान ली गई तो दूसरे दिन की हड़ताल स्वत: समाप्त हो जाएगी। वहीं, जिला मुख्यालय पर हड़ताल के चलते सभी बैंकों में तालाबंदी रही। जानकारी के अभाव में बैंक पर आने वाले उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed