{"_id":"60ed53d38ebc3ebb653dd420","slug":"story-of-railway-facility-iron-chain-of-british-era-removed-to-stop-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान की बात: अब ट्रेन को इमरजेंसी में रोकने के लिए जंजीर खींचने की जरूरत नहीं, जानें कैसे रुकेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान की बात: अब ट्रेन को इमरजेंसी में रोकने के लिए जंजीर खींचने की जरूरत नहीं, जानें कैसे रुकेगी ट्रेन
Tue, 13 Jul 2021 02:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:20 PM IST
सार
भारतीय रेल की शुरूआत से ही आपात स्थिति में ट्रेन रोकने के लिए बोगी में जंजीर की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अब ट्रेन को रोकने के लिए अंग्रेजों के जमाने की लोहे की जंजीर खींचना नहीं है। रेलवे ने इस जंजीर को ही हटा दिया है। लिंक हॉफ मैन बुश (एलएचबी) कोच में अब आसानी से हैंडिल घुमाते ही ट्रेन रुक जाएगी। ज्यादातर ट्रेनों में एलएचबी कोच लगा दिए गए हैं, जिसमें रेलवे ने यह व्यवस्था शुरू कर दी है।
दरअसल, भारतीय रेल की शुरूआत से ही आपात स्थिति में ट्रेन रोकने के लिए बोगी में जंजीर की व्यवस्था की गई थी। लेकिन पुरानी जंजीर खींचने की व्यवस्था को हटा दिया है। इसकी वजह थी कि कई बार ऐसी भी नौबत आती है, जंजीर खींचने के बावजूद ट्रेन नहीं रुकती है। लेकिन अब लिंक हॉफ मैन बुश (एलएचबी) आधुनिक कोच बनाया गया है।
जंजीर के स्थान पर ट्रेन रोकने के लिए आधुनिक हैंडिल लगाया है। जंजीर वाले स्थान पर सामान रखने की व्यवस्था की गयी है। उसके बगल में गोल हैंडिल लगाया है। उसके ठीक नीचे लिखा है कि ट्रेन रोकने के लिए हैडिंल घुमाएं। हैडिल घुमाने का निशान भी बनाया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन रोकने की सही वजह नहीं बताए तो भरेंगे जुर्माना
रेलवे के नियम के मुताबिक यात्री को ट्रेन रुकवाने का सही कारण भी बताना होगा अन्यथा जुर्माना भरना पड़ेगा या फिर जेल जाना पड़ सकता है। ऐसा दुरुपयोग रोकने के लिए किया गया है।