फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stopped posing as a Tantrik, then told not to wear jewellery... ran away with it

Gorakhpur News: तांत्रिक बनकर रोका, फिर बोला मत पहनो गहने...लेकर हो गया फरार

Thu, 15 Feb 2024 04:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Feb 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
Stopped posing as a Tantrik, then told not to wear jewellery... ran away with it
आरोपित प्रोफेसर के आजमगढ़ में कई कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गोरखपुर। तंत्र-मंत्र से बीमारी दूर करने का झांसा देकर तीन युवकों ने एक महिला के गहने हड़प लिए। मामला मोहद्दीपुर का है। जालसाज महिला से तांत्रिक बनकर मिले और उसे भीड़ में गहने न पहने की सलाह देते हुए पोटली में गहने रखवा दिए। इसके बाद तंत्रमंत्र के दौरान आंख बंद कराकर पोटली में गिट्टी डालकर फरार हो गए। महिला ने जब पोटली खोली तो ठगे जाने का पता चला। उसने कैंट पुलिस में तहरीर दी, जिस पर पुलिस जालसाजी व चोरी की धारा में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मोहद्दीपुर चारफाटक निवासी चंद्रलता पत्नी अविनाश चंद्र श्रीवास्तव मंगलवार दोपहर काम से मोहद्दीपुर चौराहे पर गई थी। वहां तीन युवकों ने खुद को तांत्रिक बताते हुए उसे राेक लिए। उन्होंने चंद्रलता से कहा कि तुम बीमार रहती को, तुम्हें ठीक कर देंगे। इसके बाद बोले कि समय ठीक नहीं है, इतने गहने पहनकर सड़क पर नहीं चलना चाहिए।
विज्ञापन


तीनों ठगों ने चंद्रलता को बातों में इस तरह से उलझाया दिया कि उसने अपनी तीन सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन उतार कर एक पोटली में रख दी।इसके बाद तीनों आंख बंद कराकर तंत्रमंत्र करने लगे और फिर पोटली देकर चले गए। महिला ने पोटली खोली तो उसमें गिट्टी के दो-तीन टुुकड़े थे और जेवर गायब था। इसके बाद महिला ने थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



और भी हो चुकी घटनाएं

छह फरवरी: खोराबार इलाके में सिपाही बनकर चावरिया निवासी धर्मेंद्र चौधरी से सोने की चेन, मोबाइल फोन व नकदी लूट ले गए थे। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही। आठ फरवरी: चिलुआताल इलाके के झुंगिया के पास शैल देवी नाम की महिला से तीन ठगों ने गहनों की जालसाजी की थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे व अन्य माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed