{"_id":"630efcd9866b987ec30aa5f1","slug":"stoppage-time-of-10-trains-including-ltt-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: एलटीटी समेत 10 ट्रेनों के स्टॉपेज का समय बढ़ा, यहां देखें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: एलटीटी समेत 10 ट्रेनों के स्टॉपेज का समय बढ़ा, यहां देखें शेड्यूल
Wed, 31 Aug 2022 11:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:47 AM IST
सार
रेलवे प्रशासन ने देवरिया सदर, मऊ और वाराणसी स्टेशनों पर 10 ट्रेनों का स्टॉपेज दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट कर दिया है। नई व्यवस्था 31 अगस्त से प्रभावी होगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे प्रशासन ने देवरिया सदर, मऊ और वाराणसी स्टेशनों पर 10 ट्रेनों का स्टॉपेज दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट कर दिया है। नई व्यवस्था 31 अगस्त से प्रभावी होगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
इन ट्रेनों के स्टॉपेज का बढ़ा समय
विज्ञापन
इन ट्रेनों के स्टॉपेज का बढ़ा समय
- (12165) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर 10.30 बजे पहुंचकर 10.35 बजे, मऊ जं. 08.55 बजे पहुंचकर 09.00 बजे तथा वाराणसी सिटी 07.32 बजे पहुंचकर 07.37 बजे प्रस्थान करेगी।
- (12166) गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस देवरिया सदर 16.25 बजे पहुंचकर 16.30 बजे, मऊ 18.05 बजे पहुंचकर 18.10 बजे तथा वाराणसी सिटी 19.50 बजे पहुंचकर 19.55 बजे प्रस्थान करेगी।
- (15007) वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस देवरिया सदर 21.00 बजे पहुंचकर 21.05 बजे प्रस्थान करेगी।
- (15008) लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस देवरिया सदर 07.40 बजे पहुंचकर 07.45 बजे प्रस्थान करेगी।
- (13019) हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस देवरिया सदर 16.30 बजे पहुंचकर 16.35 बजे प्रस्थान करेगी।
- (13020) काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस देवरिया सदर 13.45 बजे पहुंचकर 13.50 बजे प्रस्थान करेगी।
- (05155) छपरा-गोरखपुर विशेष गाड़ी देवरिया सदर 20.05 बजे पहुंचकर 20.10 बजे प्रस्थान करेगी।
- (05156) गोरखपुर-छपरा विशेष गाड़ी देवरिया सदर 10.15 बजे पहुंचकर 10.20 बजे प्रस्थान करेगी।
- (18202) नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस देवरिया सदर 14.35 बजे पहुंचकर 14.40 बजे प्रस्थान करेगी।
- (18201) दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस देवरिया सदर 17.50 बजे पहुंचकर 17.55 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन