फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stolen mobiles sold in gorahpur city

गोरखपुर: शहर में बेच दिए गए चोरी के मोबाइल, मैसेज आया तो मचा हड़कंप

Tue, 09 Nov 2021 02:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Nov 2021 02:42 PM IST
सार

दो थोक विक्रेताओं ने खरीदे थे चोरी के मोबाइल, फिर फुटकर दुकानदारों को बेचा, एसटीएफ के रडार पर हैं चोरी का मोबाइल बेचने वाले दुकानदार।

विज्ञापन
Stolen mobiles sold in gorahpur city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर शहर के मोबाइल फोन के दो थोक विक्रेताओं ने चोरी के मोबाइल खरीदे और फुटकर दुकानदारों को बेच दिए। नतीजा रहा कि चोरी का मोबाइल फोन ग्राहकों तक पहुंच गया। ग्राहक ने मोबाइल फोन में सिम लगाया तो तुरंत अलर्ट का एसएमएस आ गया। एसएमएस में लिखा गया कि यह मोबाइल फोन चोरी का है। इसे जहां से खरीदा है, वहां वापस कर दिया जाए।

विज्ञापन


यह सूचना मिलते ही ग्राहकों के होश उड़ गए। आनन-फानन ग्राहक फुटकर दुकानदारों के वहां गए। तब चोरी के मोबाइल खरीद का मामला सामने आ सका। बहरहाल, फुटकर दुकानदारों ने ग्राहक से मोबाइल फोन वापस लेकर दूसरा दे दिया है। इस मामले की जांच में एसटीएफ लगी है। चोरी का मोबाइल खरीदने वालेे थोक व फुटकर दुकानदार एसटीएफ के रडार पर हैं।  
विज्ञापन


शहर के मोबाइल कारोबारियों के बीच सोमवार को दिनभर चोरी के मोबाइल खरीदने व बेचने की चर्चा खूब रही। दरअसल, नोएडा की एक निजी कंपनी के वेयर हाउस से पिछले दिनों 8990 मोबाइल गायब कर दिए गए थे। कंपनी की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एसटीएफ ने मथुरा से कुछ मोबाइल बरामद कर लिए गए। कई आरोपितों की गिरफ्तारी भी हुई है। मामले की छानबीन जारी है। इसी बीच पता चला कि चोरी के मोबाइल फोन गोरखपुर के दो थोक विक्रेताओं के पास भेजे गए हैं। थोक विक्रेताओं ने यही मोबाइल फुटकर दुकानदारों को बेचे हैं। जब ग्राहक मोबाइल खरीद कर ले गए थे और सिमकार्ड लगाया तो कंपनी की तरफ से मैसेज आया।


इसमें लिखा था कि मोबाइल चोरी का है, इसकी रिपोर्ट भी दर्ज की जा चुकी है। जिस डीलर से इसे लिया है, वहां जाकर संपर्क करें। सूत्रों के मुताबिक ग्राहक जब मोबाइल लेकर उक्त दुकानदार के पास गए तो उन्होंने बिना कुछ कहे सुने सीधे मोबाइल जमा कराया और धनराशि वापस कर दी। कुछ के मोबाइल बदल दिए गए। इसके बाद फुटकर दुकानदारों ने सीधे थोक विक्रेताओं को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed