{"_id":"63f6fd1ad9d82b9f610fc224","slug":"stolen-idol-priced-at-five-crores-arrested-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चोरी की मूर्ति की लगाई थी पांच करोड़ कीमत, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चोरी की मूर्ति की लगाई थी पांच करोड़ कीमत, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Thu, 23 Feb 2023 11:13 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:13 AM IST
सार
एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की दो लोग बस से उतरे हैं और उनके पास बैग में एक एंटीक (काफी पुरानी) मूर्ति है। टीम ने दोनों को घेरा तो एक व्यक्ति फरार हो गया। शिवकुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
चोरी की एंटीक मूर्ति को अष्टधातु की बताकर गोरखपुर में पांच करोड़ में बेचने आए बिहार के एक व्यक्ति को एसटीएफ गोरखपुर यूनिट ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। कैंट पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ सत्य प्रकाश की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज के हरिहरपुर निवासी शिव कुमार सोनी और उसके फरार साथी की पहचान बिहार गोपालगंज के असन्दापुर निवासी शिब्बू कुमार सोनी के रूप में हुई है। एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की दो लोग बस से उतरे हैं और उनके पास बैग में एक एंटीक (काफी पुरानी) मूर्ति है।
टीम ने दोनों को घेरा तो एक व्यक्ति फरार हो गया। शिवकुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में शिव कुमार सोनी ने बताया कि उसे यह मूर्ति शिब्बू कुमार सोनी ने दी है। वही जानता है कि इस मूर्ति को वह कहां से और कब चुराया है। शिवकुमार सोनी ने यह भी बताया कि वे दोनों उस मूर्ति को अष्टधातु का बताकर गोरखपुर के एक व्यक्ति को बेचने आए थे। सौदा 5 करोड़ में तय हुआ था।