{"_id":"62b4097c16e26b55434cc520","slug":"stir-by-giving-information-about-arson-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आगजनी की सूचना देकर मचाया हड़कंप, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आगजनी की सूचना देकर मचाया हड़कंप, दो गिरफ्तार
Thu, 23 Jun 2022 12:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:04 PM IST
सार
नौसड़ के पास युवाओं द्वारा आगजनी किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। आननफानन एसपी नार्थ मनोज अवस्थी और एडीएम सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला कि सूचना फर्जी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना की अग्निपथ योजना का प्रदेश के अन्य जिलों में हो रहे विरोध के बीच गत मंगलवार को नौसड़ के पास युवाओं द्वारा आगजनी किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। आननफानन एसपी नार्थ मनोज अवस्थी और एडीएम सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला कि सूचना फर्जी है। जहां आगजनी की सूचना दी गई, वहां नगर निगम की तरफ से रोज ही कूड़ा जलाया जाता है। जानबूझकर अफवाह फैलाने के लिए सूचना दी गई थी। पुलिस ने जांच के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान महराजगंज के सिंदुरिया निवासी मोहम्मद रेहमुद्दीन और शाहपुर के बशारतपुर निवासी दिनेश वर्मा के रूप में हुई है। रेहमुद्दीन वर्तमान में गीडा के गौसपुर में रहता है। पुलिस के मुताबिक, सेना भर्ती तैयारी कर रहे युवकों को समझा कर जनपद में शांति कायम की गई है।
विज्ञापन
इसी बीच मंगलवार को तीन बजे डायल 112 पर सूचना आई कि कुछ युवाओं ने नौसड़ की तरफ राजघाट पुल के नीचे आगजनी कर दी है। इसकी सूचना कंट्रोल रूम में आई तो हड़कंप मच गया। पुलिस व प्रशासनिक अफसर तत्काल मौके पर पहुंच गए। छानबीन में पता चला कि किसी ने बदमाशी की है।
विज्ञापन
इसी का नतीजा रहा कि अफवाह फैलाने व फर्जी सूचना देने के संबंध में गीडा थाने में केस दर्ज किया गया। सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन ली गई, फिर बुधवार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।