{"_id":"69371c9eaa2a897a4f0be2cd","slug":"station-house-officer-neeraj-rai-who-exposed-the-double-murder-has-been-placed-on-the-line-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1159582-2025-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, दूसरे ही दिन थानेदार हुए लाइन हाजिर- 'खाकी' में खासी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, दूसरे ही दिन थानेदार हुए लाइन हाजिर- 'खाकी' में खासी चर्चा
Tue, 09 Dec 2025 12:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:27 PM IST
सार
गोरखपुर डबल मर्डर का खुलासा करने के अगले ही दिन शाहपुर थानाध्यक्ष नीरज राय को लाइन हाजिर कर दिया गया। इनके जगह बड़हलगंज के थानाध्यक्ष सीबी सिंह को थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस तबादले को लेकर पुलिस महकमें में भी खासी चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करने के दौरान हत्यारोपी के बाएं तरफ खड़े थे एसओ नीरज राय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
घोषीपुरवा दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाने वाले शाहपुर थानेदार नीरज राय को रविवार देर रात अचानक लाइन हाजिर कर दिया गया। इस निर्णय ने पुलिस महकमे से लेकर आम जनता तक विभिन्न चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी राजकरन नय्यर ने आदेश जारी करते हुए बड़हलगंज में तैनात चंद्रभान सिंह को शाहपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है।
वहीं, मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक सुनील राय को बड़हलगंज थाने की कमान दी गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह रूटीन प्रक्रिया है लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि जिस टीम ने दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया, उसी टीम से जुड़े थानेदार को अचानक लाइन हाजिर क्यों किया गया।
विज्ञापन
पुलिस हलके में इसे सामान्य प्रक्रिया बता रही है लेकिन चर्चा का दौर थम नहीं रहा। इसी बीच दोहरे हत्याकांड के आरोपी रजत के घर रविवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
विज्ञापन
वारदात का सच सामने आने के बाद रजत की प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और परिवार से कहा कि “मैं रजत को जेल से छुड़ाकर लाऊंगी।” यह सुनकर परिवार के सदस्य दंग रह गए लेकिन परिजनों ने उसे समझाकर वापस भेज दिया। रजत के परिवार का कहना है कि उसने दशकों पुराने रिश्ते को कलंकित कर दिया है। अब कानून अपना काम करेगा।