फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   State President of BJYM Pranshu Dutt Dwivedi attacked on opposition

मिशन 2022: गोरखपुर पहुंचे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 350 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा

Fri, 06 Aug 2021 10:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
State President of BJYM Pranshu Dutt Dwivedi attacked on opposition
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि यूपी में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को 350 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता खुश है।

विज्ञापन


भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बृहस्पतिवार को पहली बार गोरखपुर आए। प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत हुआ, फिर सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन सभागार अभिनंदन किया गया। नौसड़ तिराहे पर प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े, सतेंद्र जायसवाल, विजय यादव, शुभम श्रीवास्तव, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे में अभय शुक्ला, यज्ञ त्रिपाठी, आदि ने स्वागत किया प्रांशु दत्त ने कहा कि भाजपा से युवाओं को जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कहा कि युवाओं को आगे आकर विपक्षी साजिश को नाकाम करना होगा। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि योगी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है।  भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह, महानगर अध्यक्ष पवन यादव, क्षेत्रीय मंत्री अखिल देव त्रिपाठी, प्रदेश शोध प्रमुख संतोष जयसवाल, प्रदेश मंत्री शिवेंद्र शाही, प्रदेश मंत्री दीपक मल्ल व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा ने भी मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रितेश सिंह, क्षेत्रीय मंत्री मुकेश सिंह, विद्यामणि सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, सूर्यांश शाही, सुशील प्रजापति, सुमित राय, अखिल देव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लाख स्टीकर बांटेगा युवा मोर्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो व उस पर कर्मयोगी लिखा 10 लाख स्टीकर बांटा जाएगा। यूपी के सभी जिलों में युवाओं को स्टीकर देकर समर्थन मांगा जाएगा। गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों में भी कर्मयोगी स्टीकर बांटा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed