{"_id":"5fb93b928ebc3e9bb22082cb","slug":"state-minister-jayaprakash-nishad-visit-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य पालकों की दोगुनी आय के लिए निरंतर कार्य रही सरकार: राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य पालकों की दोगुनी आय के लिए निरंतर कार्य रही सरकार: राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद
Sat, 21 Nov 2020 09:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Nov 2020 09:45 PM IST
सार
- मंडलीय गोष्ठी के दौरान मछली पालन करने वाले प्रगतिशील किसान हुए पुरस्कृत
- आठ किसानों को केसीसी और पांच मछुओं को आवास की चाभी भी सौंपी
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रदेश के मत्स्य, पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद मौजूद रहे।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व मात्स्यिकी दिवस पर एनेक्सी भवन में मंडलीय गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के मत्स्य, पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार, मत्स्य पालकों/मछुआरों की आय दोगुनी करने, उत्पादकता बढ़ाने एवं उनके आर्थिक उन्नयन के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा समेत कई योजनाएं संचालित कर रही है।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने विभाग की ओर से तैयार एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का लोकार्पण भी किया। मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले 12 लोगों, प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। उन्होंने आठ मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा पांच लाभार्थी मछुओं को आवास की प्रतीकात्मक चाभी सौंपी।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि के रूप में उप्र मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष रमाकान्त निषाद ने कहा कि मत्स्य पालक एवं मछुआ समुदाय के उत्थान के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि मत्स्य पालक गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज, निगम की हैचरी से ही प्राप्त करें, प्राइवेट हैचरी से नही।
विज्ञापन
अंतिम व्यक्ति के उत्थान की दिशा में काम कर रही सरकार: डॉ. धर्मेंद्र
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धमेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान उप निदेशक मत्स्य बृजेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश निषाद सहित डीडीएम नाबार्ड नवीन कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।