फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   State level Kabaddi competition for boys will be held in Amethi and for girls in Ghazipur

Gorakhpur News: अमेठी में बालक व गाजीपुर में होगी बालिका वर्ग की राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

Mon, 24 Nov 2025 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
State level Kabaddi competition for boys will be held in Amethi and for girls in Ghazipur
रीजनल स्टेडियम में सोमवार को होगा ट्रायल, चुनी जाएगी गोरखपुर मंडल की टीम
विज्ञापन

छह दिसंबर से बालिका वर्ग और नौ दिसंबर से होगी बालक वर्ग की प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रदेशस्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता गाजीपुर में छह से आठ दिसंबर के बीच आयोजित होगी। वहीं बालक वर्ग की यह प्रतियोगिता नौ से 11 दिसंबर के मध्य अमेठी में आयोजित होनी है। इन दोनों ही प्रतियोगिताओं में गोरखपुर मंडल की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि दोनों ही प्रतियोगिताओं के लिए मंडल की टीम का ट्रायल रीजनल स्टेडियम में आयोजित होना है। बताया कि 24 नवंबर को जिलास्तरीय बालिका टीम का ट्रायल सुबह 7:30 बजे से और बालक वर्ग की टीम का ट्रायल अपराह्न तीन बजे से होगा। वहीं बालक वर्ग के मंडलीय टीम का ट्रायल का 25 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगा।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की मंडलीय टीम का ट्रायल 26 नवंबर की सुबह 11:30 बजे होना है। इसमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल के पश्चात टीम में चयनित खिलाड़ियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयन में वहीं खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 31 दिसंबर तक 20 वर्ष या उससे कम होगी। चयन के दौरान खिलाड़ियोंं को आयु प्रमाण पत्र के साथ फोटो और आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed