{"_id":"651c66008451980daf02dc67","slug":"state-level-conference-of-radiology-will-be-held-from-7th-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-326041-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सात से होगी रेडियोलॉजी की प्रदेश स्तरीय कांफ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सात से होगी रेडियोलॉजी की प्रदेश स्तरीय कांफ्रेंस
Wed, 04 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में करीब 10 साल बाद रेडियोलॉजी की स्टेट स्तरीय कांफ्रेंस का आयोजन होगा। सात और आठ अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा समस्त देश से रेडियोलॉजिस्ट हिस्सा लेंगे। होटल रेडिसन ब्लू में होने वाले कांफ्रेंस में 50 से अधिक व्याख्यान होंगे। इसके अलावा दो वर्कशॉप भी आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन समिति के चेयरपर्सन डॉ. राजीव जायसवाल, सचिव डॉ. विक्रांत अग्रवाल व साइंटिफिक अध्यक्ष डॉ. रोशन झा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी। इसमें एम्स दिल्ली, एसजीपीजीआई लखनऊ, केजीएमयू लखनऊ, आरएमएल हॉस्पिटल लखनऊ के अलावा कोलकाता, बंगलूरू आदि स्थानों के प्रमुख रेडियोलॉजिस्ट शामिल होंगे। संवाद
0000