फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   started ramcharitmanas gorakhnath temple

राममंदिर निर्माण : राम मय हुआ गोरखनाथ मंदिर, रामचरित मानस का पाठ शुरू

Mon, 03 Aug 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
started ramcharitmanas gorakhnath temple
राममंदिर निर्माण : राम मय हुआ गोरखनाथ मंदिर, रामचरित मानस का पाठ शुरू
विज्ञापन

गोरखपुर। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन से पहले गोरखनाथ मंदिर को भी सजाया गया है। सोमवार से ही मंदिर में रामचरित मानस का पाठ भी शुरू हो गया। इसी खुशी में मुख्य पुजारी कमलनाथ ने गोरखनाथ के साथ मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कराया। मंगलवार और बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में दीपोत्सव भी होगा। मंदिर परिसर राम मय हो गया है।
राम मंदिर आंदोलन से गोरक्षपीठ का लंबे समय से गहरा नाता है। अब मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है तो यूपी के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ हैं। इस वजह से गोरक्षपीठ से जुड़े शैक्षणिक, चिकित्सकीय संस्थानों और गोरखनाथ मंदिर में जश्न का माहौल है। सोमवार की सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ रुद्राभिषेक के लिए पहले गोरखनाथ मंदिर स्थित शिव मंदिर गए और पांच आचार्यों के साथ रुद्राभिषेक शुरू कराया। मुख्य पुजारी ने गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को संकल्प कर पूजा-पाठ शुरू किया। मंत्रोच्चार के बीच गाय के दूध से अभिषेक किया गया। दो घंटे तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद मुख्य पुजारी मानसरोवर मंदिर गए। वहां आचार्य रामानुज, रोहित मिश्रा, नित्यानंद, रंगजार सहित अन्य आचार्यों ने रुद्राभिषेक कराया। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे तक चला।
विज्ञापन

राम दरबार में शुरू हुआ रामचरित मानस पाठ
गोरखनाथ मंदिर के राम दरबार में सोमवार से 48 घंटे का रामचरित मानस का पाठ शुरू हो गया। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर ही नहीं, महानगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी जश्न का माहौल है। मंदिर की आधारशिला रखे जाने से पहले राम चरित मानस का पाठ शुरू किया गया है। मंदिर को सजाया गया है। हनुमान मंदिर भी सजा है। मंगलवार और बुधवार को मंदिर में दीपोत्सव होगा। रामचरित मानस का पाठ भूमि पूजन की तिथि यानी पांच अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed