{"_id":"655fae1799bb49659e0bf087","slug":"st-andrews-college-red-and-mechanical-factory-won-the-matches-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-377656-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सेंट एंड्रयूज कॉलेज (रेड) और यांत्रिक कारखाना ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सेंट एंड्रयूज कॉलेज (रेड) और यांत्रिक कारखाना ने जीते मैच
विज्ञापन
- जिला स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता के छठवें दिन खेले गए दो मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे जिला स्तरीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाॅल प्रतियोगिता के छठवें दिन बृहस्पतिवार को दो मुकाबले हुए। सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब (रेड) ने महाराणा प्रताप फुटबॉल क्लब को 1-0 से और यांत्रिक कारखाना ने पूर्वांचल फुटबॉल क्लब को भी 1-0 से पराजित किया।
पहला मैच सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब (रेड) और महाराणा प्रताप फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ के 11वें मिनट में विनोद ने सेंट एंड्रयूज के लिए पहला गोल किया जो निणार्यक सिद्ध हुआ। दूसरा मैच यांत्रिक कार्यशाला और पूर्वांचल फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। इस संघर्ष पूर्ण मुकाबले में यांत्रिक कारखाना के नूरुद्दीन ने 28वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 से विजय दिलायी। मैच के निर्णायकों में संजय, ओम प्रकाश गौड़, संजय साहनी, महताब अहमद व विकास आदि शामिल रहे। इस अवसर पर मोहम्मद नसीम, एमपी गौड़, हमजा खान, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।