फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   3 arrested for molesting girl students in Gorakhpur, 3 women police officers suspended

UP: गोरखपुर में 3 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, डंडे-ईंट से की थी पिटाई- 3 महिला पुलिसकर्मी भी निलंबित

Thu, 04 Jun 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
3 arrested for molesting girl students in Gorakhpur, 3 women police officers suspended
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर-दो स्थित टीएन पब्लिक स्कूल के पास ट्यूशन जा रहीं छात्राओं से छेड़खानी और पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। उधर, मामले में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने मिशन शक्ति केंद्र में तैनात एक महिला दरोगा और दो महिला कांस्टेबलों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने सबसे पहले झंगहा क्षेत्र के रहने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद शाहपुर इलाके के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को तीनों आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। वहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की पांच छात्राएं मंगलवार शाम कोचिंग के लिए जा रही थीं। आरोप है कि टीएन पब्लिक स्कूल के पास पहले से मौजूद तीन शोहदों ने उन्हें रोक लिया और अश्लील टिप्पणियों के साथ अभद्र इशारे करने लगे। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शोहदों ने रास्ता मांगने का बहाना बनाकर बातचीत शुरू की और फिर अशोभनीय हरकतें करने लगे। छात्राओं के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि कुछ देर बाद तीनों शोहदे डंडे और ईंट लेकर वापस आए। उन्होंने छात्राओं की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें धमकाया गया और हाथ पकड़ने की भी कोशिश की गई। छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी भाग निकले। घटना के बाद एक छात्रा की मां की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

उधर, मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने मिशन शक्ति केंद्र में तैनात महिला दरोगा हिमानी सिंह, महिला कांस्टेबल सरोजनी गुप्ता और आराधना गौड़ को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में मिशन शक्ति की तीन महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है: निमिष पाटिल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed