फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ssp say, do hard work

मेहनत करें, तोंद न निकलने पाए : एसएसपी

Wed, 01 Jan 2020 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
ssp say, do hard work
गोरखनाथ मंदिर परिसर में खिचड़ी मेले में सुरक्षा व्यवस्‍था के मद्देनजर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता न?
मेहनत करें, तोंद न निकलने पाए : एसएसपी
विज्ञापन

गोरखपुर। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने मंगलवार को प्रशिक्षु सिपाहियों की समस्याओं को जाना और उन्हें मेहनत करने की नसीहत दी। उन्होंने ट्रेनर को आगाह किया कि किसी भी प्रशिक्षु की तोंद अभी से ही न निकलने पाए, उसका ध्यान रखा जाए। एसएसपी ने मंगलवार को आईआरटीसी बैरक, कैंटीन व अन्य बैरकों का निरीक्षण किया। साथ ही बैठक कर गोरखपुर महोत्सव, खिचड़ी मेला और गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने आईआरटीसी बैरक और अन्य बैरकों की सफाई, रंगाई कराने के निर्देश दिए। एसएसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों की समस्याओं के बारे में भी पूछा। उसके बाद सभी थानेदारों व पुलिसकर्मियाें के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान का आश्वासन भी दिया। साथ ही अयोध्या मामले के फैसले, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और नागरिकता कानून के बाद जिले के माहौल से बेहतर रखने के लिए पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी नार्थ अरविंद पांडेय, सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह, सीओ कैंट सुमित शुक्ला, सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह, सीओ गोला, आरआई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed