{"_id":"60363d908ebc3ee9562eae90","slug":"ssp-order-to-police-for-take-strict-action-against-young-man-due-to-show-gun-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर हथियारों का नुमाइश करना पड़ेगा महंगा, खानी पड़ेगी जेल की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर हथियारों का नुमाइश करना पड़ेगा महंगा, खानी पड़ेगी जेल की हवा
Wed, 24 Feb 2021 05:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
असलहे का शौक अगर सोशल मीडिया पर नजर आया तो उस शौकीन का जेल जाना तय है। दरअसल, बिना लाइसेंस के किसी का असलहा धारण करना, आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म है। इसी तरह लाइसेंस धारक होने के बावजूद आपके हथियार का गलत इस्तेमाल होता है तो यह भी कानूनन जुर्म है। हाल में हथियारों के नुमाइश करने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मद्देजनर, गोरखपुर के एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस को ऐसे हर मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी ने पुलिस को सोशल मीडिया की निगरानी कर ऐसे मामले सामने आने पर तत्काल केस दर्ज कर संबंधित को जेल भिजवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसएसपी ने लोगों से अपील भी की है कि असलहे का प्रदर्शन न करें। अभिभावक अपने बच्चों पर ध्यान दें। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की वजह से आरोपी और उसके परिवार को परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
एसएसपी ने पुलिस को सोशल मीडिया की निगरानी कर ऐसे मामले सामने आने पर तत्काल केस दर्ज कर संबंधित को जेल भिजवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसएसपी ने लोगों से अपील भी की है कि असलहे का प्रदर्शन न करें। अभिभावक अपने बच्चों पर ध्यान दें। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की वजह से आरोपी और उसके परिवार को परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
लगातार बढ़ रहे इस तरह के मामले
सोशल मीडिया पर असलहों का प्रदर्शन युवाओं में शौक बनता जा रहा है। निगरानी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने से इस तरह के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बांसगांव क्षेत्र में असलहे के साथ वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई की गई तो चिलुआताल इलाके में फोटो वायरल होने पर छह लोगों को चिन्हित किया गया है। इस मामले में कई नाबालिग भी हैं, जिनके अभिभावकों को बुलाकर पुलिस समझा रही है।
यह होगा नुकसान
- केस दर्ज होने पर सामाजिक छवि का होगा नुकसान, करिअर चौपट हो सकता है।
- असलहे का लाइसेंस भी निरस्त हो सकता है।
