फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SSP order to police for take strict action against young man due to show gun on social media

सोशल मीडिया पर हथियारों का नुमाइश करना पड़ेगा महंगा, खानी पड़ेगी जेल की हवा

Wed, 24 Feb 2021 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Feb 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
SSP order to police for take strict action against young man due to show gun on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
असलहे का शौक अगर सोशल मीडिया पर नजर आया तो उस शौकीन का जेल जाना तय है। दरअसल, बिना लाइसेंस के किसी का असलहा धारण करना, आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म है। इसी तरह लाइसेंस धारक होने के बावजूद आपके हथियार का गलत इस्तेमाल होता है तो यह भी कानूनन जुर्म है। हाल में हथियारों के नुमाइश करने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मद्देजनर, गोरखपुर के एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस को ऐसे हर मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने पुलिस को सोशल मीडिया की निगरानी कर ऐसे मामले सामने आने पर तत्काल केस दर्ज कर संबंधित को जेल भिजवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसएसपी ने लोगों से अपील भी की है कि असलहे का प्रदर्शन न करें। अभिभावक अपने बच्चों पर ध्यान दें। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की वजह से आरोपी और उसके परिवार को परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे इस तरह के मामले


सोशल मीडिया पर असलहों का प्रदर्शन युवाओं में शौक बनता जा रहा है। निगरानी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने से इस तरह के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बांसगांव क्षेत्र में असलहे के साथ वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई की गई तो चिलुआताल इलाके में फोटो वायरल होने पर छह लोगों को चिन्हित किया गया है। इस मामले में कई नाबालिग भी हैं, जिनके अभिभावकों को बुलाकर पुलिस समझा रही है।
 
यह होगा नुकसान
  • केस दर्ज होने पर सामाजिक छवि का होगा नुकसान, करिअर चौपट हो सकता है।
  • असलहे का लाइसेंस भी निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed