{"_id":"6183866eed924965067296e0","slug":"ssp-heard-problems-in-shahpur-police-station-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की चौपाल: टरकाने से आएं बाज, एफआईआर दर्ज करें हाथों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की चौपाल: टरकाने से आएं बाज, एफआईआर दर्ज करें हाथों हाथ
Thu, 04 Nov 2021 12:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:36 PM IST
सार
मोबाइल-बाइक चोरी के पीड़ितों को मिली चौपाल में राहत, एसएसपी ने शाहपुर थाने में सुनी समस्याएं, त्योहार के चलते कम आए फरियादी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल हो या बाइक चोरी का मामला किसी भी हाल में पुलिस एफआईआर से इंकार नहीं करेगी। एसएसपी विपिन टाडा ने बुधवार को ‘प्रत्येक बुधवार पुलिस अधिकारी आपके द्वार’ कार्यक्रम में मातहतों को यह आदेश दिए। दरअसल, पुलिस इस तरह के मामलों में मुकदमे बढ़ने के डर से अक्सर एफआईआर नहीं दर्ज करती, बड़ी कृपा की तो गुमशुदगी डाल दी।
विज्ञापन
पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए शुरू किए गए ‘प्रत्येक बुधवार पुलिस अधिकारी आपके द्वार’ कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने शाहपुर थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। दीपावली का त्योहार होने की वजह से केवल दो फरियादी ही अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इनमें से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी, जबकि दूसरे का मोबाइल गायब था। दोनों प्रकरण में पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने इस पर शाहपुर एसओ दुर्गेश सिंह को निर्देशित किया कि दोनों का केस दर्ज कर विवेचना करें। साथ ही आगे इसका ख्याल रखें कि ऐसे प्रकरण में केस जरूर दर्ज करें। एसएसपी ने थाने पर मौजूद चौकीदारों व पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें क्षेत्र में नियमित गश्त करने व सूचनाओं को तत्काल अफसरों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इसके बाद थाने का निरीक्षण भी किया ।
विज्ञापन
इस तरह के पहले कार्यक्रम में एसएसपी स्वयं शाहपुर थाने में मौजूद थे, जबकि 17 अन्य थानों पर भी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने बैठकर जनता से संवाद किया। हालांकि, पहला दिन व त्योहार होने के चलते इस चौपाल में जन शिकायतें तो कम आईं, लेकिन अफसरों ने ईमानदार कोशिश की तो यह अभियान गोरखपुर पुलिस की छवि बदलने में कारगर हो सकता है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाने की कार्यप्रणाली सुधारने, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण और कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की प्रत्येक बुधवार को जिले के चिन्हित थानों पर ड्यूटी लगाई है। पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक अफसरों ने 18 थानों पर जाकर जनता की समस्याओं को सुना। इसके अलावा कोतवाली, खजनी, सहजनवां, गोला, कैंपियरगंज आदि थानों में भी पुलिस अधिकारियों ने चौपाल लगाकर जनता की फरियाद सुनी।