{"_id":"637f0295a37ae90b5a7fb9c6","slug":"ssp-got-investigation-done-on-complaint-of-recovery-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: वसूली की शिकायत पर एसएसपी ने कराई जांच, दरोगा हुए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: वसूली की शिकायत पर एसएसपी ने कराई जांच, दरोगा हुए निलंबित
Thu, 24 Nov 2022 11:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:05 AM IST
सार
आरोप लगाया था कि बेलीपार थाने में तैनात दरोगा दुर्गेश शुक्ला ने प्रधान राजकुमारी भारती को फर्जी मुकदमे में फंसाकर 47 हजार रुपये रिश्वत वसूलकर प्रताड़ित कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए एडीजी ने एसएसपी को जांच कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधान पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर वसूली करने के आरोपों से घिरे दरोगा दुर्गेश शुक्ला को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने विवेचना में लापरवाही, उदासीनता का आरोपी पाते हुए दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह व जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में प्रधानों ने एडीजी से गत दिनों मुलाकात की थी। आरोप लगाया था कि बेलीपार थाने में तैनात दरोगा दुर्गेश शुक्ला ने प्रधान राजकुमारी भारती को फर्जी मुकदमे में फंसाकर 47 हजार रुपये रिश्वत वसूलकर प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसे गंभीरता से लेते हुए एडीजी ने एसएसपी को जांच कराने का आदेश दिया था। एसएसपी के आदेश पर हुई जांच में लापरवाही सामने आने के बाद बुधवार को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया।
विज्ञापन