{"_id":"6142f65b8ebc3edadd1cc6df","slug":"ssp-dr-vipin-tada-listened-to-the-complaints-of-public-at-bansgaon-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर आप के द्वार: एसएसपी बोले- बीट पुलिसिंग रहे सक्रिय, राजस्व के साथ निपटाएं जमीनी मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर आप के द्वार: एसएसपी बोले- बीट पुलिसिंग रहे सक्रिय, राजस्व के साथ निपटाएं जमीनी मामले
Thu, 16 Sep 2021 01:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:16 PM IST
सार
बुधवार को अफसर आप के द्वार के तहत बांसगांव थाने में पहुंचे एसएसपी। जनता की बातें सुनीं, पुलिस वालों के साथ बातचीत कर दिए निर्देश।
विज्ञापन
गोरखपुर के नए एसएसपी विपिन टाडा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में अफसर आप के द्वार के तहत बांसगांव में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने चौपाल लगाई। इस दौरान जनता की समस्या को सुनने के साथ ही पुलिस वालों से भी एसएसपी ने वार्ता की। एसएसपी ने कहा कि बीट पुलिसिंग को सक्रिय रखा जाए। बीट पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में रोजाना जाएं। इसके साथ ही जमीन के मामलों का राजस्व टीम के साथ मिलकर निस्तारण किया जाए। जनता को हर हाल में न्याय दिलाना ही प्राथमिकता है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के 17 थानों पर बुधवार को अलग-अलग अफसरों ने चौपाल लगाई। इस दौरान जनता की फरियादों को सुना गया। एसएसपी खुद बांसगांव थाने पहुंचे और जनता के बीच में चौपाल लगाई। आसपास के गांवों की काफी भीड़ थाने पर पहुंची और अपनी समस्या को एसएसपी के सामने उठाया। एसएसपी ने पुलिस से संबंधित मामलों का तत्काल निस्तारण का आदेश दिया है। वहीं अधिकतर मामले जमीन से जुड़े होने की वजह से एसएसपी ने थानेदार को निर्देशित किया कि वह राजस्व टीम के साथ मिलकर इन मामलों का निस्तारण कराएं।
बीट पुलिस अधिकारियों के साथ एसएसपी ने बैठक की। उनकी बातें सुनीं और क्षेत्र में जाकर पुलिसिंग को मजबूत करने का निर्देश दिया। इसके अलावा थाने के कार्यालय, सीसीटीएनएस, रजिस्टर परिसर, महिला हेल्पडेस्क, मेस का निरीक्षण भी एसएसपी ने किया। चौकीदारों से भी एसएसपी ने बातचीत कर उन्हें उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया।