{"_id":"5f5de82c8ebc3e51d3007212","slug":"ssb-and-sonauli-police-team-arrested-nepali-man-with-six-kg-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह किलो चरस लेकर दिल्ली जा रहा रहा था नेपाली नागरिक, एसएसबी और पुलिस टीम ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह किलो चरस लेकर दिल्ली जा रहा रहा था नेपाली नागरिक, एसएसबी और पुलिस टीम ने दबोचा
Sun, 13 Sep 2020 03:08 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 13 Sep 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल सीमा सोनौली पगडंडी से होकर श्याम काट बगीचे के निकट एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली नागरिक के पास मादक पदार्थ चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की कीमत दो करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह सोनौली चौकी प्रभारी अशोक कुमार और एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट संजय प्रसाद टीम के साथ गस्त कर रहे थे। इसी दौरान श्याम काट बगीचे की तरफ एक युवक नेपाल से आते दिखाई दिया।
विज्ञापन
युवक को जवानों ने पकड़ लिया और जांच में युवक के पास छह किलो, सौ ग्राम चरस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोम बहादुर निवासी तिलोत्तमा नगर मंगलपुरा रुपनदेही नेपाल बताया। उसने बताया कि वह चरस लेकर दिल्ली जा रहा था। कोतवाल आसुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन