फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   srimad bhagwat katha,raam katha,latest news,gita vatika

गीता वाटिका : कथा व्यास मदन मोहन बोले-पुण्यात्मा में होती है भागवत कथा सुनने

Mon, 30 Dec 2019 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
srimad bhagwat katha,raam katha,latest news,gita vatika
गीता वाटिका में रासलीला का मंचन करते वृंदावन से आये कलाकार।
गीता वाटिका : पुण्यात्मा में होती है भागवत कथा सुनने की इच्छा
विज्ञापन

गोरखपुर। राधा बाबा के 108वें जन्मोत्सव के अवसर पर गीता वाटिका प्रांगण में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा हो रही है। इसके दूसरे दिन रविवार को कथा व्यास मदन मोहन दास ने कहा कि भागवत महापुराण में निष्काम परम धर्म सहित जीव के वास्तविक कल्याण का निरूपण किया गया है। भागवत सुनने की इच्छा पुण्यात्मा के हृदय में ही जागृत होती है। चित्त को निष्काम करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की महिमा अनंत है। संत जन अपनी सामर्थ्य के अनुसार भगवान के गुणगणों का गान करते हैं। वेदव्यास जी ने श्रीमद्भागवत महापुराण को पुराणों का सम्राट बताया है। श्रीमद्भागवत महापुराण इहलौकिक एवं पारलौकिक दोनों प्रकार की कामनाओं को पूर्ण करने वाला ग्रंथ है। कथा व्यास ने कहा कि हम थोड़ा सा भजन करते हैं तो भगवान से हिसाब मांगने लगते हैं।
विज्ञापन

भगवान ने हमें देवदुर्लभ मानव शरीर, रहने के लिए भूमि, पीने के लिए जल, सांस लेने के लिए वायु आदि सब कुछ तो उन्होंने हमें दिया लेकिन कभी हमसे हिसाब नहीं मांगा। उन्होंने कहा कि सच्चा सुख केवल भगवान के चरण कमलों की भक्ति में ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारद मोह प्रसंग देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
गीता वाटिका में आयोजित राधा बाबा जन्मोत्सव के अंतर्गत आयोजित हो रहे रास लीला कार्यक्रम में रविवार को वृंदावन से आए स्वामी श्रीरामजी शर्मा की रास मंडली ने श्री राधा माधव एवं गोपी जनों के रास नृत्य के बाद नारद मोह प्रसंग लीला की प्रस्तुति दी। इसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed