फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sports College Saifai won the Under-14 and Under-17 titles.

Gorakhpur News: स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने अंडर 14 और 17 का जीता खिताब

Sun, 18 Oct 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Sports College Saifai won the Under-14 and Under-17 titles.
गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के चौथे दिन बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 और अंडर-17 दोनों आयु वर्गों में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 वर्ग का खिताब अयोध्या मंडल की टीम ने जीता। अंडर-14 वर्ग के फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने गोरखपुर मंडल को 48-22 से हराया। सैफई के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और मुकाबला जीत लिया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में प्रयागराज मंडल ने अयोध्या मंडल को 13-5 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रयागराज मंडल को 32-14 से हराकर खिताब जीता। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में सहारनपुर ने मेरठ को 20-14 से हराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed