फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sports College four lane in August, two lane of Nakaha flyover will open by December

Gorakhpur News: अगस्त में स्पोर्ट्स कॉलेज फोरलेन, दिसंबर तक खुल जाएगा नकहा फ्लाईओवर का टू लेन

Sun, 16 Jun 2024 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sports College four lane in August, two lane of Nakaha flyover will open by December
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम नकहा फ्लाईओवर, स्पोर्ट्स कॉलेज फोरलेन, खजांची चौक फ्लाईओवर और गोड़धोइया नाले के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर तक नकहा फ्लाईओवर का टू-लेन हिस्सा तैयार कर आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह स्पोर्ट्स कॉलेज के पास बन रहे फोरलेन सड़क का काम 31 जुलाई तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


सीएम योगी सबसे पहले बरगदवा के पास नकहा क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने काम की प्रगति के बारे में पूछा। इस फ्लाईओवर पर रेलवे के हिस्से का काम चल रहा है। सीएम ने काम में तेजी लाने को कहा। रेलवे के अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि दिसंबर तक टू-लेन हिस्सा तैयार कर आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम ने समीप से गुजर रही गैस पाइपलाइन को लेकर हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के अधिकारियों से भी बातचीत की।
नकहा फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉलेज के पास बन रहे फोरलेन का हाल जानने पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क के साथ ही नाला निर्माण का भी जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस नाले का निर्माण ऐसा होना चाहिए कि आसपास के मोहल्लों का पानी सीधे इसमें आ जाए ताकि जलभराव की समस्या न होने पाए। अधिकारियों ने बताया कि 31 जुलाई तक यहां के निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन सड़क का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री खजांची चौक पर बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्य और फ्लाईओवर की ड्राइंग मैप का अवलोकन किया। सीएम ने निर्देश दिया कि गुणवत्ता के साथ काम की गति बढ़ाई जाए।

गोड़धोइया नाला : मकानों को बरसात में न हो कोई परेशानी
गोड़धोइया नाले के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तेज तो किया ही जाए, यह भी ध्यान रखा जाए कि बरसात के समय में नाले के आसपास के मकानों के सामने जलभराव की समस्या न हो। जलनिकासी के लिए अभी से इंतजाम सुनिश्चित कर लिया जाए। सीएम योगी ने गोड़धोइया नाला परियोजना के निर्माण कार्यों को देखने के साथ ही इसकी ड्राइंग मैप को भी देखा और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने मौके से नगर निगम की दो स्प्रिंकलर गाड़ियों और दस कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फोरलेन के निर्माण में गुणवत्ता से तनिक भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि नाले की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि इसमें आसपास के मोहल्ले का पानी आ सके। इसके साथ ही जहां जरूरी हो वहां चेंबर बनाए जाएं। नाला को ढंककर इसे फुटपाथ के रूप में इस्तेमाल करने लायक बनाएं।

सीएम योगी, शनिवार पूर्वाह्न गोरखपुर चिड़ियाघर का निरीक्षण करने के बाद निर्माणाधीन देवरिया बाईपास फोरलेन, नाला और तारामंडल क्षेत्र के सड़क व नाला का निरीक्षण कर रहे थे। सीएम योगी ने भगत चौराहे पर देवरिया बाईपास फोरलेन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने भौतिक निरीक्षण करने के साथ ही प्रोजेक्ट के ड्राइंग मैप को भी देखा। कहा कि देवरिया बाईपास की शुरुआती कनेक्टिंग पॉइंट पर बन रहे नौसड़-पैडलेगंज सिक्सलेन और फ्लाईओवर के पास सर्वे कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कहीं भी भविष्य में जाम की समस्या न रहे।

तारामंडल के सामने निर्माण कार्य को देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा किया जाए। गुणवत्ता के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इसकी ऊंचाई से आमजन को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed