फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sports college Application forms will be available from today for admission in class VI

स्पोर्ट्स कॉलेज: छठवीं कक्षा में प्रवेश को आज से मिलेंगे आवेदन फॉर्म, 17 जनवरी से शुरू होगी चयन प्रक्रिया

Thu, 06 Jan 2022 01:39 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Jan 2022 01:39 AM IST
सार

 स्पोर्ट्स कॉलेज में आवेदन के लिए अभ्यर्थी 2021-22 में कक्षा पांच में अध्ययनरत/उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल 2022 को 9 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
sports college Application forms will be available from today for admission in class VI
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूबे के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों की कक्षा छह में (सत्र 2022-23) में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म बृहस्पतिवार से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम से हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी की वजह से दो साल से स्पोर्ट्स कॉलेजों में कोई प्रवेश नहीं हुआ है। खेल विभाग की ओर से प्रदेश में गुरू गोबिंद सिह स्पोर्ट्स कॉलेज, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन किया जाता है। कोरोना के चलते सत्र 2019-20 और 2020-21 में तीनों स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश सत्र शून्य घोषित कर दिए गए थे।
विज्ञापन


दो साल बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। स्पोर्ट्स कॉलेज में आवेदन के लिए अभ्यर्थी 2021-22 में कक्षा पांच में अध्ययनरत/उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल 2022 को 9 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई अभ्यर्थी सत्र 2020-21 में कक्षा-5 उत्तीर्ण कर चुका है और सत्र 2021-22 में कहीं शिक्षा प्राप्त नहीं कर रहा है तो उसके अभिभावक 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देकर आवेदन करा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed