फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sport and sportsman favouring government : shahi

खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रही सरकार ः शाही

Fri, 27 Dec 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
sport and sportsman favouring government : shahi
बुद्ध इंटर कालेज स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता को संबोधित करते कैबिनेट मंत? - फोटो : KUSHINAGAR
खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रही सरकार: शाही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कसया। अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक राज्य हॉकी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल के मुख्य अतिथि हॉकी खिलाड़ी बुद्धिराम मुंशी और दूसरे के मुख्य अतिथि कृषि तथा कृषि शिक्षा व अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही थे। सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने अपने छह साल के कार्यकाल में देश को आगे बढ़ाया। राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन में बदलने व गांवों में पक्की सड़कों का संजाल बिछाने का ऐतिहासिक काम किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेल व खिलाड़ियों को खेलो इंडिया कार्यक्रम से आगे बढ़ा रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में कोटा एक प्रतिशत से बढ़ाकर दो प्रतिशत किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को पांच करोड़ व प्रतिभाग करने वालों को सरकार एक करोड़ का अनुदान दे रही है। रेलवे भी हॉकी और फुटबॉल के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन पर नौकरी दे रहा है।
आयोजक व भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि अटल जी को याद रखने के लिए खेल बेहतर माध्यम होगा।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने की तथा संचालन अमिताभ त्रिपाठी ‘बुलबुल’ व मनीष त्रिपाठी ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष पाठक व आयोजक शैलेंद्र सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कसया भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने आभार जताया। सीओ शिवस्वरूप, पुण्य प्रकाश तिवारी, केशव सिंह, रामआधार यादव, अखिलेश पाठक, रजनीश तिवारी, दिनेश गुप्त, डॉ एसके सिंह, जवाहरलाल मुंशी, जयजीत पाठक, डॉ. सीमा गुप्त, निखिल मिश्र, भोलू पाठक, अभिषेक गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज आएंगे स्वास्थ्य मंत्री
कसया। अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह होंगे। इसकी जानकारी व्यवस्था प्रमुख दिव्येंदु मणि त्रिपाठी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed