फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Spiritual Guru Satguru reached Gorakhpur, people took his blessings

UP: गोरखपुर में आध्यात्मिक गुरु सतगुरु, लोगों ने लिया आशीर्वाद; कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल हुए रवाना

Sat, 09 Aug 2025 09:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 09 Aug 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Spiritual Guru Satguru reached Gorakhpur, people took his blessings
गोरखपुर पहुंचे आध्यात्मिक गुरु सतगुरु - फोटो : अमर उजाला

आध्यात्मिक गुरु सतगुरु का शनिवार को गोरखपुर आगमन हुआ। उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान लोगों ने उनसे आशीष लिया। इसके बाद वे होटल चले गए, जहां कुछ देर आराम करने के बाद वे बाइक से कैलाश मानसरोवर की ओर नेपाल रवाना हो गए। उनकी इस विशेष यात्रा की शुरुआत को लेकर शहर में उत्साह का माहौल दिखा।

विज्ञापन


दोपहर करीब 1:10 बजे सतगुरु का चार्टर विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरा। उनके आगमन की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके लिए विशेष है। सतगुरु ने कहा कि वे हर वर्ष कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते हैं, लेकिन इस बार गोरखपुर से बाइक से निकलना एक नया और रोमांचक अनुभव होगा। इससे पहले वे दार्जिलिंग और सिक्किम मार्गों से भी यह यात्रा पूरी कर चुके हैं। यात्रा के दौरान उनके साथ दो अन्य बाइकर्स भी रहे।
विज्ञापन


सतगुरु के आगमन की खबर मिलते ही उनके अनुयायी एयरपोर्ट पर एकत्र होने लगे। हर कोई उनकी एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया। कई लोगों ने उनसे आशीर्वाद लिया और उनकी सुरक्षित व सफल यात्रा की कामना की। एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद सतगुरु कुछ समय के लिए होटल पहुंचे, जहां उन्होंने थोड़ी देर आराम किया। इसके बाद उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय अभियान ‘सेव सॉइल’ का संदेश दोहराया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण और धरती को बचाने के लिए जागरूक बनें और अगली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में एयरपोर्ट इंचार्ज विजय कौशल, मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार सिंह, आकाश एयरलाइंस से डोमनिक सहित एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed