फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Speeding car overturns in ditch two killed one injured in gorakhpur

Gorakhpur Accident: तेज रफ्तार कार खाई में पलटी, दो की मौत-एक गंभीर

Mon, 16 May 2022 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 May 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
Speeding car overturns in ditch two killed one injured in gorakhpur
गोरखपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चिलुआताल इलाके के उतरासोत गांव के पास शनिवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे नदी की तरफ खाई में पलट गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, एक गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान तिवारीपुर के इलाहीबाग निवासी अमानत हुसैन उर्फ मुन्ना (45), लक्ष्मीपुर खास, गोरखनाथ निवासी बदरुलहक (40) के रूप में हुई है। वहीं तिवारीपुर के अभिषेक त्रिपाठी घायल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब एक बजे बस्ती से गोरखपुर आ रही कार में तीन लोग सवार थे। ग्राम सभा उतरासोत के पास मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट नीचे नदी की तरफ पलट गई। दुर्घटना से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला। एक की मौके पर मौत हो गई थी। दो घायलों को पुलिस लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही थी। रास्ते में एक और युवक की मौत हो गई। एक घायल को भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed