{"_id":"622edd6db4c72e1e3f6f81a7","slug":"speed-up-construction-of-bandh-from-padleganj-to-rkbk","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पैडलेगंज से आरकेबीके तक बंधे के निर्माण में तेजी, करीब 35 करोड़ रुपये से हो रहा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पैडलेगंज से आरकेबीके तक बंधे के निर्माण में तेजी, करीब 35 करोड़ रुपये से हो रहा निर्माण
Mon, 14 Mar 2022 11:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Mar 2022 11:45 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास रामगढ़ ताल के समीप निर्माणाधीन सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ ताल का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
रामगढ़ ताल किनारे रिंग रोड बना रहा है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल पैडलेगंज से मोहद्दीपुर आरकेबीके तक बांध बनकर तैयार हो जाएगा। यह बांध ठीक उसी तरह से बनाया जा रहा है, जिस तरह से पैडलेगंज से रामगढ़ ताल नया सवेरा तक बना हुआ है। इसके अलावा ताल में गिरने वाले सभी नालों को टैप कर इसके पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
ताल के समानांतर 2.5 किलोमीटर की लंबाई में तीन मीटर चौड़ा बांध बनने से रामगढ़ ताल रिंग रोड, सैर के लिए भी खूबसूरत स्थान बन जाएगा। शासन ने इसके लिए 34.19 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास रामगढ़ ताल के समीप निर्माणाधीन सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ ताल का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
गोरखपुर दौरे से लखनऊ लौटने के बाद उन्होंने रामगढ़ताल के उत्तरी छोर, पैडलेगंज से मोहद्दीपुर आरकेबीके तक इंटरसेप्टिंग सीवर और समानांतरण बंधे के निर्माण के लिए धनराशि 34 करोड़ 19 लाख 80 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी थी। जिसका निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
ताल के किनारे रिंग रोड के निर्माण का सपना होगा साकार
बांध के निर्माण से ताल के किनारे रिंग रोड का सपना साकार हो जाएगा। विकसित हो रहे नए क्षेत्र में बांध (पाथ वे) पर पौधरोपण और बैठने के लिए बेंच बनाने की भी योजना है। रामगढ़ताल के पश्चिमी और दक्षिणी छोर का विकास होने के साथ ही मोहद्दीपुर में आरकेबीके से सहारा इस्टेट तक पौने चार किलोमीटर की लंबाई में सड़क बनाई गई है।