फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   special story of NCC cadet Kuldeep will join Republic parade on Rajpath Delhi

सेना में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं कुलदीप, गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को देंगे सलामी

Wed, 20 Jan 2021 04:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Jan 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
special story of NCC cadet Kuldeep  will join Republic parade on Rajpath Delhi
कुलदीप कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाले परेड में गोरखपुर के किसान के बेटे कुलदीप कुमार शामिल होंगे। एनसीसी की ओर से जिले से सिर्फ कुलदीप का ही चयन हुआ है। कुलदीप सेना में अफसर बनकर देश की सेवा की इच्छा रखते हैं।

विज्ञापन


सरदारनगर के जोधपुर सुकई गांव के निवासी कुलदीप पढ़ाई में भी होनहार हैं। लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज बसडीला से यूपी बोर्ड में उन्हें कक्षा 12 वीं में 74 प्रतिशत तथा 10 वीं में 65 प्रतिशत अंक मिले हैं। वर्तमान में कुलदीप कबूतरी देवी राजेश्वरी त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज में स्नातक के छात्र हैं। वे 44 वीं यूवी बटालियन में हैं। उनके पिता परमहंस किसान हैं और मां गृहिणी हैं। उनके एक भाई संदीप और एक बहन पूजा है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में कुलदीप ने बताया कि बचपन से उन्हें सेना में जाने की इच्छा है। राजपथ परेड में शामिल होने पर बहुत खुश हैं। आगे वे सेना में अफसर रैंक के लिए परीक्षा की तैयारी करेंगे। बताया कि 10 दिसंबर से वे नोएडा में कैंप में है, जहां ट्रेनिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोरोना के चलते माता-पिता नहीं जा पाएंगे
कोरोना के चलते गणतंत्र दिवस परेड में बहुत ही सीमित लोगों को आमंत्रित किया गया है। कुलदीप के माता-पिता अपने बेटे को परेड में शामिल होता नहीं देख पाएंगे। लेकिन वे टीवी पर लाइव प्रसारण में देखेंगे।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed