फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special story of National Girl Child Day

राष्ट्रीय बालिका दिवस: हैंडबाल खिलाड़ी युक्ता तिवारी और आरती यादव ने रोशन किया गोरखपुर का नाम

Mon, 24 Jan 2022 03:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Jan 2022 03:42 PM IST
सार

टियों ने कभी विषम हालात में थक कर हार नहीं मानी, बल्कि पारिवारिक रोक टोक, आर्थिक तंगी सरीखी समस्याओं से लड़कर हैंडबाल खेल में आगे बढ़ीं और अपनी चमक पूरे देश में बिखेरी है।

विज्ञापन
Special story of National Girl Child Day
राष्ट्रीय बालिका दिवस: युक्ता तिवारी और आरती यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चांद सी बेटियों को सूरज बनाने लगे हैं, बुरी नजर से घूरने वाले कतराने लगे हैं... किसी शायर की ये पंक्तियां गोरखपुर की माटी में पली बढ़ी दो होनहार बेटियों युक्ता तिवारी और आरती यादव पर सटीक बैठती हैं। इन बेटियों ने कभी विषम हालात में थक कर हार नहीं मानी, बल्कि पारिवारिक रोक टोक, आर्थिक तंगी सरीखी समस्याओं से लड़कर हैंडबाल खेल में आगे बढ़ीं और अपनी चमक पूरे देश में बिखेरी है।

विज्ञापन


सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में मुख्य कोच अरविंद यादव और सहायक कोच अश्विनी यादव की देखरेख में प्रैक्टिस करने वाली युक्ता तिवारी और आरती यादव ने जूनियर नेशनल और सीनियर नेशनल प्रतियोगिताओं में यूपी टीम को अपने खेल के दम पर पदक दिलाया है। युक्ता ने गुजरात स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया साई में प्रशिक्षण लिया है, जबकि आरती ने लखनऊ हॉस्टल में रहकर अपने खेल को बेहतर बनाने का गुर सीखा है। लेफ्ट बैग और सेंटर पोजिशन की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से निर्णायकों का ध्यान कई बार अपनी ओर आकृष्ट किया है।

विज्ञापन

जो रोकते थे, वो खुद बेटी को आगे बढ़ाने की करते हैं बात

इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मालवीय नगर में प्राइवेट नौकरी करने वाले पिता अभय तिवारी और मां पूनम तिवारी के साथ रहने वाली युक्ता की चार बहनें और एक छोटा भाई है। परिवार में खेल की पृष्ठभूमि से कोई नहीं है, मगर इस बिटिया ने दसवीं की पढ़ाई के दौरान एमपी बालिका इंटर कॉलेज में हैंडबाल खेलना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन



असल चुनौती तब शुरू हुई जब घर वालों के साथ रिश्तेदारों को खेल से लगाव की बात पता चली। खेल में नहीं कोई भविष्य, कौन लेकर जाएगा, कैसा माहौल होगा, चुस्त कपड़े पहनकर कैसे खेलेगी, सरीखे सवालों के तीर बिटिया के अरमान तोड़ने के लिए काफी थे। लेकिन, बिटिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। आज इस बिटिया पर पूरे परिवार को गर्व महसूस होता है। युक्ता का सपना ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है। युक्ता अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच के साथ बहन साक्षी, दीक्षा, सृष्टि और भाई शास्वत को देती हैं।

 

उपलब्धियां

  • वर्ष 2020 (31 मार्च-4 अप्रैल)- जूनियर नेशनल- तृतीय स्थान।
  • वर्ष 2020 (08-12 सितंबर)- जूनियर नेशनल- तृतीय स्थान।
  • वर्ष 2019- सीनियर नेशनल- (गुजरात साई हॉस्टल) कोई स्थान नहीं।

पिता के सपने को हर हाल में करूंगी पूरा

दूध के व्यवसाय में लगे दिवंगत पिता सदरी यादव और मां लालमती देवी की छह संतानों में से एक आरती यादव का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है। गोरखनाथ में रहने वाली आरती ने 11 साल की उम्र से खिलाड़ी बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था। चार बहनों और दो भाइयों में आरती के लिए भी मैदान पर जाकर खेलना कम चुनौतीपूर्ण नहीं था। शुरूआती रोकटोक का सामना इस बिटिया ने भी झेला, मगर पिता ने आगे चलकर साथ दिया तो आरती ने उन्हें निराश नहीं किया। आज आरती पूरे जोश के साथ दिवंगत पिता को किए वादे (भारतीय टीम में खेलने) को पूरा करने में जुटी हैं। आरती ने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई सुभाष यादव, कुलदीप यादव के साथ बहन गायत्री, गूंजा और सपना को दिया है।

उपलब्धियां

  • वर्ष 2021- सीनियर नेशनल बरेली- तीसरा स्थान
  • जूनियर नेशनल उत्तर प्रदेश- तीसरा स्थान
  • सब जूनियर नेशनल गाजियाबाद- यूपी में पहला स्थान
  • जूनियर नेशनल लखनऊ- यूपी में दूसरा स्थान
  • इंटर साई टूर्नामेंट- पहला स्थान
  • इंटर साई टूर्नामेंट- दूसरा स्थान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed