फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   special story of Gorakhpur city shahMaroof Mohalla

इसे कहते हैं गोरखपुर शहर का 'अमीनाबाद', यहां पढ़िए इसका पूरा इतिहास

Wed, 17 Jun 2020 09:13 AM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jun 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
special story of Gorakhpur city shahMaroof Mohalla
शाहमारूफ मजार। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर के प्राचीन मोहल्लों की बात करें तो उनमें शाहमारूफ को सबसे पुराने मोहल्लों में शुमार किया जाता है। इसकी पहचान एक बाजार के रूप में ज्यादा है। रमजान माह के आखिरी दस दिनों में यहां लगने वाला ईद का बाजार इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है।

विज्ञापन


उस इस समय इसे लोग शहर का अमीनाबाद कहते हैं। यहां ईद-उल-अजहा पर्व के दौरान कुर्बानी के जानवरों का बाजार भी सजता है। इस बाजार में जरुरत की तमाम चीजें थोक व फुटकर दामों में बिकती हैं। यहां कई तारीखी मजारें और मस्जिदें हैं। यहां मुसाफिरों के ठहरने के लिए अलहेरा मुस्लिम मुसाफिर खाना भी है।
विज्ञापन


 

ऐसे पड़ा शाहमारूफ का नाम

शाहमारूफ मोहल्ले के नाम का ताल्लुक एक सूफी संत हजरत सैयद शाह मारूफ अलैहिर्रहमां के नाम से है। इन्ही के नाम पर इस मोहल्लों का नाम पड़ा। सूफी वहीदुल हसन की किताब 'मसायख-ए-गोरखपुर' के पेज संख्या 33, 34 व 35 पर हजरत सैयद शाह मारूफ अलैहिर्रहमां का जिक्र है। वह लिखते हैं कि इस शहर के मशहूर रईसों में रईस बुजुर्ग हजरत सैयद शाह मारूफ अलैहिर्रहमां भी गुजरे हैं। इनका खानदान अरब से आया था।

इनके पिता हजरत सैयद शाह अब्दुर्रहमान मुगल बादशाह मुअज्जम शाह के शासनकाल में गोरखपुर तशरीफ लाए और यहीं बस गए। अभी इनकी 33वीं पीढ़ी चल रही है। मोहल्ले का नाम उनकी शख्सियत की वजह से मशहूर है। उनकी कई चीजें आज भी यहां मौजूद हैं, जिनमें खिरका, रुमाल, पगड़ी, जुब्बा वगैरह के रुप में मौजूद हैं।

मनाया जाता है सालाना उर्स
उनका मजार मोहल्ला शाहमारूफ में है। हर साल उर्स-ए-पाक भी होता है। आपके खानदान की एक शाख मोहल्ला अलीनगर में भी आबाद है। हजरत सैयद शाह मारूफ के खानदान के बारे में मियां साहब सैयद अहमद अली शाह ने अपनी किताब 'महबूब उत तवारीख' में लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed