फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special Secretary of Secondary Education gave instructions through video conferencing

गोरखपुर: स्कूलों को खोलने का प्रस्ताव दें प्रधानाचार्य, माध्यमिक शिक्षा के विशेष सचिव ने दिया निर्देश

Thu, 03 Feb 2022 01:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Feb 2022 01:49 PM IST
सार

विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा, जयशंकर दुबे ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए बच्चों के वैक्सीनेशन को प्राथमिकता पर रखा जाए। हर हाल में इस लक्ष्य को सभी स्कूल शत प्रतिशत हासिल करें।

विज्ञापन
Special Secretary of Secondary Education gave instructions through video conferencing
फाइल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी की वजह से बंद चल रहे स्कूलों को खोलने की कवायद एक बार फिर शासन स्तर से शुरू की गई है। इसके लिए सभी सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संचालित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से 24 घंटे के अंदर प्रस्ताव मांगा गया है। बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करानी होगी।

विज्ञापन


ये बातें बुधवार को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा, जयशंकर दुबे ने प्रदेश भर के शिक्षा अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से स्कूलों का संचालन बंद किया गया है। जिससे दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई सर्वाधिक प्रभावित हो रही है। उनकी प्री बोर्ड और प्रायोगिक परीक्षाएं लंबित हैं। ऐसे में सभी प्रधानाचार्य और प्रबंधक अपने-अपने जिले के तहत कोविड संक्रमण के हालात को देखते हुए स्कूल खोलने के लिए प्रस्ताव संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से प्रेषित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए बच्चों के वैक्सीनेशन को प्राथमिकता पर रखा जाए। हर हाल में इस लक्ष्य को सभी स्कूल शत प्रतिशत हासिल करें। बैठक में हर मंडल के जेडी शिक्षा, डिप्टी डायरेक्टर, क्षेत्रीय सचिव बोर्ड और जिला विद्यालय निरीक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed