{"_id":"60e419910c294b0d190bbd0d","slug":"special-police-operation-team-will-be-deployed-like-ats","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एटीएस की तर्ज पर तैनात होगी स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम, आधुनिक ट्रेनिंग से लैस होगी यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एटीएस की तर्ज पर तैनात होगी स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम, आधुनिक ट्रेनिंग से लैस होगी यूनिट
Tue, 06 Jul 2021 02:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:21 PM IST
सार
एडीजी गोरखपुर ने भी गोरखपुर की संवेदनशीलता को बताते हुए कमांडो यूनिट की तैनाती का पहले ही प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी गतिविधि और किसी बड़ी वारदात से निपटने के लिए गोरखपुर में भी एक स्पेशल पुलिस टीम की तैनाती की तैयारी है। एटीएस के तर्ज पर ही इसे तैयार किया जाएगा। यह टीम आधुनिक हथियारों से लैस होगी। उधर, एडीजी गोरखपुर ने भी गोरखपुर की संवेदनशीलता को बताते हुए कमांडो यूनिट की तैनाती का पहले ही प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट और गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की संख्या बढ़ाने की भी उन्होंने मांग की है। मालूम हो कि यूपी एटीएस ने अपने स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम की एक यूनिट हर जिले में तैनात करने की तैयारी की थी लेकिन इसमें ज्यादा फोर्स की जरूरत को देखते हुए फिलहाल अभी प्रदेश के चार जिलों में यूनिट तैनात करने की कवायद पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
इसमें भारत-नेपाल सीमा करीब होने के साथ गोरखनाथ मंदिर, एयरपोर्ट, कुशीनगर आदि प्रमुख संवेदनशील स्थलों को देखते इसमें गोरखपुर जिला भी शामिल है। इस टीम में शामिल जवान एक साथ तीन हथियार चला सकते हैं। सभी को हाई टेक्निकल हथियारों से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
टीम को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग
टीम में शामिल जवानों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम में पुलिस और पीएसी के जवानों को शामिल ही किया गया है। 40 साल से कम उम्र के इन जवानों को आधुनिक और मनोवैज्ञानिक ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया है। आधुनिकतम हथियारों को चलाने की भी ट्रेनिंग दी गयी है। गोरखपुर में अभी एटीएस की एक यूनिट है जिसमें एक इंस्पेक्टर और अन्य कांस्टेबल है लेकिन स्पेशल पुलिस ऑपरेशन पुलिस टीम की यूनिट मिलने से उन्हें भी जरूरत पर बड़ी कार्रवाई में मदद मिलेगी।