फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special on World Tobacco Day story in Gorakhpur

World Tobacco Day: तंबाकू से बढ़ा है कोरोना का खतरा, दिखावे के चक्कर में युवा हो रहे शिकार

Sun, 31 May 2020 01:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 May 2020 01:12 PM IST
सार

  • डॉक्टरों की सलाह - युवा और बुजुर्ग न करें तंबाकू का सेवन

विज्ञापन
Special on World Tobacco Day story in Gorakhpur
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीड़ी-सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वालों को कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस से एक दिन चिकित्सकों ने इस बात पर जोर दिया कि हर आयुवर्ग के लोग तंबाकू के सेवन से बचें। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के बीच तंबाकू का सेवन और भी खतरनाक है। संक्रमित व्यक्ति अगर तंबाकू या फिर पान मसाले का सेवन करता है तो उसके द्वारा इधर-उधर थूकी गई पीक से कई अन्य लोग भी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि देश में हर साल करीब 12 लाख लोग यानी करीब तीन हजार लोग कैंसर से दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन


इनमें बड़ी संख्या उनकी है जोे तंबाकू के सेवन से कैंसर की चपेट में आते हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग इन आंकड़ों को कम करने का हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिखावे के चक्कर में युवा हो रहे शिकार

युवा महज दिखावे के चक्कर में सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों की गिरफ्त में आ रहे हैं। तंबाकू का सेवन करने वालों के करीब 40 तरह के कैंसर और 25 अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आने की आशंका होती है। इसमें मुंह व गले के कैंसर मुख्य हैं। इसके अलावा तंबाकू के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है।  - डॉ. रुचिका अग्रवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर नाक, कान व गला रोग विभाग, गोरखपुर एम्स

तंबाकू के सेवन से कोरोना का खतरा ज्यादा
डब्ल्यूएचओ ने भी यह स्पष्ट किया है कि तंबाकू का सेवन करने वाले युवा या बुजुर्ग कोरोना वायरस के शिकार आसानी से हुए हैं। तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों के फेफड़े खराब हो जाते हैं। इसकी वजह से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। - डॉ. अरशद नदीम, चेस्ट रोग विशेषज्ञ

तंबाकू खाकर थूकना खतरनाक
कोरोना वायरस कमजोर फेफड़े वालों को जल्दी चपेट में लेता है। तंबाकू सेवन न करके इस वायरस के हमले की आशंका को कम किया जा सकता है। इसे खाकर जगह-जगह थूकना खतरनाक होता है। इससे वायरस का प्रकोप बढ़ सकता है। कैंसर के जो मामले आते हैं, उसके सबसे ज्यादा कारण तंबाकू सेवन से जुड़े होते हैं। फेफड़े भी खराब होते हैं।  - डॉ. अश्वनी मिश्रा, विभागाध्यक्ष, चेस्ट रोग विभाग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed