फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   special lecture in university tomorrow

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय में विशेष व्याख्यान कल, शुरू हुई तैयारी

Tue, 23 May 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 23 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
special lecture in university tomorrow
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में वैश्विक संगठन जी 20 के अध्यक्ष के रूप में भारत की भूमिका विषयक एक विशेष व्याख्यान का आयोजन बुधवार को होगा। विदेश मंत्रालय एवं थिंक टैंक रिसर्च एंड इनफॉर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज (आरआईएस) की तरफ से संवाद भवन में सुबह 10.30 बजे से आयोजन शुरू होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक एवं विश्वविद्यालय में जी 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम के समन्वयक प्रो. हर्ष सिन्हा दी। बताया कि इसमें विशिष्ट वक्ता के रूप में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के सेंटर फॉर कनाडियन, यूएस एंड लैटिन अमेरिका स्टडीज के प्रो. अरविंद कुमार तथा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के निदेशक प्रो. कन्हैया आहुजा एवं आरआईएस के प्रतिनिधि डॉ. राहुल रंजन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह करेंगे।
विज्ञापन

प्रो. हर्ष ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका एवं प्रतिभागिता पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है। इस दौरान जी 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम के तहत हुई विविध प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रो. हर्ष सिंहा ने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय देश भर से चुने गए 75 विश्वविद्यालयों में से एक है जिसे ''''जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट: एंगेजिंग यंग माइंडस'''' सेमिनार आयोजित करने की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed