{"_id":"5eccff1c8ebc3e905f482756","slug":"special-kit-for-corona-positive-patient-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोरोना संक्रमितों को दी जाएगी ये खास सुविधा, ठीक होने के बाद भी उठा सकेंगे लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोरोना संक्रमितों को दी जाएगी ये खास सुविधा, ठीक होने के बाद भी उठा सकेंगे लाभ
Tue, 26 May 2020 05:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 May 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में क्वारंटीन होने और कोरोना वार्ड में भर्ती होने से पहले अब संक्रमितों को एक किट दिया जाएगा। किट में साबुन, तेल, ब्रश, तौलिया, बाल्टी, मग शामिल होगा। इसका उपयोग क्वारंटीन होने के दौरान भर्ती मरीज करेंगे। ठीक होने के बाद इन सामानों को अपने घर ले जा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
अब तक बाहर से आए लोग क्वारंटीन के लिए घरों या फिर बाहर से आने के दौरान ही पकड़ लिए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनके पास जरूरत के सामान नहीं मिल पा रहे हैं। इसकी वजह से या तो वह घर से सामानों को मंगा रहे हैं, या फिर खुद ही किसी तरह घर चले जा रहे हैं।
विज्ञापन
इससे संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ गया है। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है कि क्वारंटीन हुए संक्रमित या फिर कोरोना वार्ड में भर्ती होने से पहले मरीजों को किट दिया जाएगा। किट में नहाने-धोने व सुरक्षा के समान होंगे। ठीक होने के बाद संक्रमित उसे अपने साथ घर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
अब तक संक्रमितों को अस्पताल में मिलने वाले साबुन से ही काम चलाना पड़ता था। कभी-कभी वहां साबुन खत्म भी हो जाता था। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि अब अस्पताल में भर्ती होते समय संक्रमितों को एक किट प्रदान की जाएगी।
इसमें नहाने व कपड़े धोने वाले साबुन, तौलिया, आंवला तेल, एक सैनिटाइजर, ब्रश, टंग क्लिनर, बाल्टी व मग होगा। संक्रमित ठीक होने के बाद घर जाते समय यह सामान अपने साथ ले जा सकते हैं।