{"_id":"5eccfab38ebc3e903a578dda","slug":"special-animal-add-in-gorakhpur-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर चिड़ियाघर में रास्ते पर जानवरों के पदचिन्ह बढ़ाएंगे रोमांच, जानें क्या-क्या होगी खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर चिड़ियाघर में रास्ते पर जानवरों के पदचिन्ह बढ़ाएंगे रोमांच, जानें क्या-क्या होगी खासियत
Tue, 26 May 2020 04:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 May 2020 04:47 PM IST
सार
- आठ एकड़ में बनाया जा रहा लैंडस्केप
- चार माउंट और बैठने को गजीबो बनेगा
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में निर्माणाधीन चिड़ियाघर में आठ एकड़ में लैंडस्केप बनाया जा रहा है। इस पर चार माउंट बनाए जाएंगे। पर्यटकों के बैठने के लिए गजीबो भी बनेगा। यहां बैठकर पर्यटक चिड़ियाघर के बाड़ों के साथ वेटलेंड का नजारा भी ले सकेंगे। इसके अलावा रास्ते पर खतरनाक जानवरों के पद चिन्ह बनाएं जाएंगे।
विज्ञापन
प्राणि उद्यान के निदेशक एनके जानू ने बताया कि चिड़ियाघर में बब्बर शेरों के बाड़े के सामने लगभग सौ मीटर पर हिरण के बाड़े बने हैं। इन बाड़ों के बीच ही लैंडस्केप बनाया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां माउंट के साथ ही पाउंड (तालाब) बनाया गया है।
विज्ञापन
कुछ माउंट बनाकर इन पर हरी घास भी बिछा दी गई है। यहां रास्ते पर जानवरों के पदचिन्ह तो होंगे ही पत्थर की कलाकृतियां भी होंगी। चिड़ियाघर घूमने आने वाले बच्चों को इसके माध्यम से जानवरों से परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन