{"_id":"60e5caac54cd054d58146d1e","slug":"sp-workers-demonstrated-for-not-giving-nomination-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नामांकन पत्र नहीं देने का आरोप लगा सपा ने किया प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नामांकन पत्र नहीं देने का आरोप लगा सपा ने किया प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
Wed, 07 Jul 2021 09:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Jul 2021 09:09 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों को पुलिस शास्त्री चौक पर रोका, एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए प्रत्याशियों को नामांकन पत्र नहीं देने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई। इस वजह से घंटे भर से अधिक समय तक शास्त्री चौक से लेकर कचहरी चौराहा, जिला अस्पताल और बेतियाहाता रोड पर जाम लगा रहा। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तरह ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी पुलिस और प्रशासन सपा के प्रत्याशियों को नामांकन नहीं भरने देने की साजिश कर रहा है। इसके लिए पहले से ही दबाव बना रहा है। आरोप लगाया कि सत्ता के इशारे पर प्रशासन जिले के ज्यादातर ब्लॉकों में सपा प्रत्याशियों को नामांकन पत्र नहीं दिया जा रहा है, ताकि सपा के प्रत्याशी नामांकन न भर सकें।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान सपाइयों की संख्या कम थी फिर भी पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी। शास्त्री चौक से लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट तक सुबह ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। जैसे ही सपा कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर पहुंचे पुलिस ने उन्हें वहीं पर रोक लिया। सिर्फ 7-8 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को ही डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट के भीतर जाने दिया गया। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने रिटर्निंग ऑफिसर व डीएम के. विजयेंद्र पांडियन से मिलकर शिकायत की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान अखिलेश यादव, विजय बहादुर यादव, अवधेश यादव, संजय पहलवान, प्रमोद यादव, सहाब अंसारी, इनामुल्लाह खान, हाजी शकील अंसारी, राहुल यादव, मैना भाई, ओमप्रकाश यादव, गविश दुबे, एहतेशाम खान, चर्चिल अधिकारी, संजय सिंह सैंथवार, सुनील आजाद, कमल किशोर यादव, अर्जुन यादव, चंद्रभान प्रजापति, चंद्रदेव यादव, राजपति यादव, रणजीत पासवान, सुरेंद्र निषाद, रंजीत आर्य, विजेंद्र अग्रहरि, जावेद खान, योगेंद्र चौरसिया, भोला यादव, संतोष यादव, योगेंद्र यादव, धर्मदेव यादव आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी नामांकन से रोकना चाहता है प्रशासन : साहनी
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि प्रशासन सत्ता के इशारे पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी सपा प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोकने की साजिश कर रहा है। मंगलवार को दो-तीन ब्लॉक छोड़कर ज्यादातर ब्लॉक में पार्टी को नामांकन पत्र नहीं दिया गया। सुबह से ही सपा के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र नहीं दिया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
उनका कहना था कि 8 जुलाई यानी बृहस्पतिवार को नामांकन है। ऐसे में यदि पार्टी प्रत्याशियों को नामांकन पत्र नहीं दिया गया तो वे नामांकन कैसे कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को घोषणापत्र और शपथपत्र बुधवार को ही बनवाना है। जमानत राशि का ट्रेजरी चालान भी बनवाना है। यदि घोषणापत्र, शपथपत्र और जमानत राशि का ट्रेजरी नहीं बनवा पाए तो वे चुनाव लड़ने से वंचित हो जाएंगे।