फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP Traffic reached Golghar intersection of Gorakhpur and saw the traffic jam, gave instructions

Gorakhpur News : एसपी ट्रैफिक पहुंचे गोलघर, स्कूल प्रबंधकों को दिए ये सख्त निर्देश- असर स्कूल खुलने पर दिखेगा?

Sun, 21 Apr 2024 11:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2024 11:15 AM IST
सार

कैंट क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में स्कूलों के सामने जाम की समस्या का संज्ञान लेकर शनिवार को एसपी ट्रैफिक संजय कुमार खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ियों को हटवाया। अमर उजाला ने स्कूल छूटने के बाद होने वाले जाम को लेकर प्राथमिकता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर दूसरे दिन ही ट्रैफिक महकमा स्कूलों की छुट्टी के समय सड़क पर मुस्तैद दिखा।

विज्ञापन
SP Traffic reached Golghar intersection of Gorakhpur and saw the traffic jam, gave instructions
स्कूल से छुट्टी के समय शनिवार को एसपी ट्रैफिर डीएम आवास के पास वाले चौराहे पर दिखे, जाना जाम का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के कैंट क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में स्कूलों के सामने जाम की समस्या का संज्ञान लेकर शनिवार को एसपी ट्रैफिक संजय कुमार खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ियों को हटवाया। साथ ही स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी दी कि जाम से निजात के उपाय तलाशें नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


सिविल लाइंस और गोलघर में स्कूलों की छुट्टी के समय रोजाना लगने वाले जाम को लेकर अमर उजाला ने लगातार खबरें प्रकाशित कीं, तो इसका संज्ञान लेकर एसपी ट्रैफिक संजय कुमार शनिवार को खुद समस्या देखने पहुंचे।
विज्ञापन


चारों तरफ जाम देखकर वह भी सीओ और ट्रैफिक के जवानों के साथ बेतरतीब खड़ीं गाड़ियों को हटवाने लगे। उन्होंने सिविल लाइंस में स्कूलों के सामने की सड़क पर घूमकर अव्यवस्था और जाम के कारण को समझा और इसके समाधान की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर 12:20 बजे सिविल लाइंस इलाके में डीएम आवास से लगायत हरिओम नगर और यूनिवर्सिटी की तरफ जाने वाली सड़क पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई, एक कार बीच सड़क पर पुलिस बूथ के सामने खड़ी कर अभिभावक बच्चे को लेने चले गए।

इसके बाद वहां चारों तरफ की सड़क जाम हो गई। उसी समय ट्रैफिक जवानों और सीओ के साथ एसपी यातायात संजय कुमार पहुंचे।

स्कूल रोड पर लगेगा डिवाइडर, एक घंटे वन-वे रहेगी लेन
एसपी यातायात संजय कुमार ने कहा कि स्कूल इस समस्या की तरफ जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनके साथ इस पर पहले भी मीटिंग की जा चुकी है। अब एक और मीटिंग कर वार्निंग दी जाएगी कि स्कूल के सामने वाहन ना खड़े हों, यह स्कूलों को भी देखना होगा।

समस्या को देखते हुए प्लान तैयार किया गया है। स्कूल रोड पर डिवाइडर लगवाए जाएंगे। एक घंटे तक रोड वनवे किया जाएगा। रोड पर नो वेडिंग जोन और नो पार्किंग जोन बनाया जाएगा। छुट्टी के समय ट्रैफिक संचालन का अच्छा अनुभव रखने वाले जवानों की डयूटी लगाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही स्कूलों के साथ एक मीटिंग भी की जाएगी।

बोले प्रबंधक
आरपीएम एकेडमी के निदेशक अजय शाही ने बताया कि बच्चों को लेकर आने-जाने वाले अभिभावकों को स्कूल गेट तक कार लाने से परहेज करना चाहिए। इससे छुट्टी के समय अन्य बच्चे भी सुरक्षित सड़क पर चल सकेंगे। जाम की समस्या न हो, इसके लिए क्लास की छुट्टी अलग-अलग समय पर की जाती है।


स्प्रिंगर लोरेटो गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रबंधक रीमा श्रीवास्तव ने कहा कि  स्कूल के सामने सड़क पर वाहन खड़ा करने से मना किया जाता है। अभिभावकों को भी कहा जाता है कि एक बच्चे के लिए वे कार लेकर स्कूल ना आएं। लेकिन किसी को ऐसा करने से मना भी नहीं किया जा सकता। अभिभावकों को समझाया जाएगा कि जाम से निपटने में वह भी स्कूल प्रबंधन की मदद करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed