फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP National President Akhilesh Yadav received warm welcome in Gorakhpur

योगी के गढ़ में अखिलेश: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Sat, 13 Nov 2021 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Nov 2021 02:24 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इंतजार में सपा कार्यकर्ता और नेता सुबह से ही एयरपोर्ट और आसपास जमा हो गए थे। दोपहर लगभग 12:00 बजे अखिलेश यादव का चार्टर प्लेन गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया।

विज्ञापन
SP National President Akhilesh Yadav received warm welcome in Gorakhpur
गोरखपुर में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरे। यहां पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही है। जो लोग मंहगाई को कम करने की बात कहते थे, उन्होंने मंहगाई बढ़ाई है। युवाओं को नौकरी नहीं मिली है। गोरखपुर में विकास नहीं हुआ, यहां नाव का विकास हुआ। पूरा शहर बरसात के पानी से भरा हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता विकास देखने का इंतजार कर रही है। मैं यहां राज्य के विकास की अपील करने आया हूं। भाजपा को 2024 की चिंता नहीं बल्कि 2022 में लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा याद करिए उस दिन को जब लॉकडाउन लगा था, हमारे मजदूरों को महाराष्ट्र- गुजरात से पैदल चलकर आना पड़ा। कोरोना काल में अस्पतालों में लोगों को मदद की जरुरत थी, उस वक्त सरकार ने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के इंतजार में सपा कार्यकर्ता और नेता सुबह से ही एयरपोर्ट और आसपास जमा हो गए थे। दोपहर लगभग 12:00 बजे अखिलेश यादव का चार्टर प्लेन गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया। बाहर निकलने पर गेट पर ही सपाइयों ने उन्हें घेर कर नारेबाजी शुरू की। एयरपोर्ट से समर्थकों के नारेबाजी के बीच उन्हें विजय यात्रा रथ तक पहुंचने में करीब 10 मिनट लग गए। यहां उन्होंने औरत की छत पर चढ़कर भारी भीड़ का हाथ हिला कर स्वागत किया।


समर्थकों के साथ- साथ आए सपा नेता और विधानसभा चुनाव में सीट के दावेदारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का दमखम के साथ स्वागत किया। भारी भीड़ के कारण विजय यात्रा रथ धीरे-धीरे करीब 25 मिनट में एयरफोर्स स्टेशन से रजही मोड़ तक पहुंचा। यहां पर करीब पांच मिनट रुककर अखिलेश यादव ने स्वागत में इकट्ठा भीड़ का अभिवादन किया। इस दौरान बेकाबू भीड़ नारे लगाती रही। इसके बाद उनका विजय रथ यात्रा माड़ापार के लिए रवाना हुआ। उनके पीछे सैकड़ों चार पहिया वाहन, बाइक सवार सपाई भी जयकारे और नारे लगाते हुए सभा स्थल की ओर बढ़ गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed