फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP MLC CP Chand joins BJP supporters celebrated in gorakhpur

गोरखपुर: एमएलसी सीपी चन्द की 12 साल बाद हुई घर वापसी, समर्थकों ने जश्न मनाया, एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Thu, 18 Nov 2021 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Nov 2021 11:59 AM IST
सार

सीपी चन्द ने बुधवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसपर गोरखपुर में जश्न मनाया गया। सीपी चन्द का कहना है कि स्थानीय निकाय से एमएलसी का चुनाव 2016 में जीता था। अब राजनीति बदल गई है। 

विज्ञापन
SP MLC CP Chand joins BJP supporters celebrated in gorakhpur
सीपी चंद के भाजपा में शामिल होने पर समर्थकों ने गोरखपुर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा एमएलसी सीपी चन्द की 12 साल बाद घर वापसी हुई है। वह 1999 में भाजपा के टिकट पर कैसरगंज से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। 2008 तक भाजपा में रहे लेकिन 2009 में सपा से जुड़ गए। सीपी चन्द का कहना है कि भाजपा से पुराना नाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास परक राजनीति अच्छी लगती है। अब घर वापसी की है। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसका निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन


सीपी चन्द ने बुधवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसपर गोरखपुर में जश्न मनाया गया। समर्थक सीपी चन्द के गोलघर स्थित आवास पहुंच गए। सबने एमएलसी के छोटे भाई व शहर के प्रमुख कारोबारी डॉ अरुण चन्द को भी मिठाई खिलाकर बधाई दी। सीपी चन्द ने समर्थकों का धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि स्थानीय निकाय से एमएलसी का चुनाव 2016 में जीता था। अब राजनीति बदल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सहित यूपी का तेजी से विकास कराया है। विकास की इस मुहिम को आगे बढ़ाना है। भाजपा से पुराना जुड़ाव है। संगठन व सरकार के ज्यादातर लोगों को जानते हैं। अब मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे।   
विज्ञापन


युवा उत्साहित
एमएलसी सीपी चन्द के भाजपा में शामिल होने से युवा उत्साहित हैं। आशीष चन्द, विपुल चन्द (डिम्पल), अमरेंद्र चन्द (मनीष), इंद्रजीत सिंह व राहुल शाही, संतोष वर्मा, नवल किशोर नथानी, अनिल सिंह, देवेंद्र चन्द, रिंटू चन्द, सतीश प्रजापति, अमित सिंह, नीरज गुप्ता, आनंद द्विवेदी व मीडिया प्रभारी जेडी मिश्रा ने कहा कि सीपी चन्द ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। विश्वजीत सिंह, आनंद सिंह, नितिन जायसवाल, शुभम सिंह, विशाल सिंह, ओमकार सिंह, चंद्रभान, रणजीत सिंह, मोहन यादव, आशुतोष मौर्य, राजेश तिवारी ने भी गोलघर स्थित एमएलसी के घर जाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन को मिलेगी मजबूती
सीपी चन्द के भाजपा में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। सीपी के पिता व पूर्व मंत्री स्वर्गीय मारकंडेय चन्द 1980-2000 तक विधायक थे। वह धुरियापार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीतते थे। बाद में धुरियापार विधानसभा सीट का अस्तित्व खत्म हो गया। इस क्षेत्र का कुछ हिस्सा चिल्लूपार व कुछ हिस्सा खजनी विधानभा से जुड़ गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि एमएलसी व उनके परिवार की चिल्लूपार क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। अगर सीपी चन्द को स्थानीय निकाय से एमएलसी का चुनाव नहीं लड़ाया गया तो वह चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं। हालांकि यह सब टिकट मिलने के बाद ही तय हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed