फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP leader threatened officers in Gorakhpur

गोरखपुर: मिट्टी खनन रोकने गए अफसरों को सपा नेता ने धमकाया, वीडियो वायरल

Fri, 18 Feb 2022 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Feb 2022 12:34 PM IST
सार

सपा नेता धनपत यादव ने कहा कि रॉयल्टी वसूलने को लेकर विवाद हुआ था। प्रशासन जबरन गाड़ियों का चालान कर रहा था। इसका विरोध किया गया था। किसी को धमकी नहीं दी गई थी। 20 दिन बाकी रहने की बात रॉयल्टी वसूलने वाली संस्था के बारे में कही गई थी।
 

विज्ञापन
SP leader threatened officers in Gorakhpur
सपा नेता का वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा नेता व बड़गहन के पूर्व प्रधान धनपत यादव ने क्षेत्र में मिट्टी खनन रोकने गए नायब तहसीलदार व खनन अधिकारी को धमकाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के सामने ही धनपत ने अफसरों को अर्दब में लिया और कहा कि ‘जईसे पांच बरिस जियल गईल, वैसे बस 20 दिन अउर जिअल जाता’। ट्रैक्टर जब्त नहीं करने दिया जाएगा। इस बीच पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में प्रशासनिक अफसरों ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक पोकलैन मशीन जब्त कर ली, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गलत तरीके से मिट्टी खनन की सूचना पर खनन अधिकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन में गत बुधवार को छापा मारा था। आरोप था कि सपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले धनपत यादव मिट्टी खुदवा रहे हैं। टीम ने मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली व पोकलैन मशीन को रुकवाया। यह देखकर धनपत भड़क गए और धमकी भरे लहजे में कहा कि आइए ट्रैक्टर के साथ फोटो कराइए, फिर कुछ करिए। अगर फोटो नहीं खिंचवाएंगे तो गाड़ी यहां से नहीं जाने देंगे। यह वाकया गीडा पुलिस के सामने हुआ, फिर भी एहतियाती कदम नहीं उठाए गए।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में एसओ, फिर भी बोले-जानकारी नहीं

वायरल वीडियो में गीडा एसओ विनय कुमार सरोज को साफ देखा जा सकता है, फिर भी वह मामले की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। अब इसके पीछे क्या वजह है, यह वही बता सकते हैं। फिलहाल, एसओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता धनपत यादव ने कहा कि रॉयल्टी वसूलने को लेकर विवाद हुआ था। प्रशासन जबरन गाड़ियों का चालान कर रहा था। इसका विरोध किया गया था। किसी को धमकी नहीं दी गई थी। 20 दिन बाकी रहने की बात रॉयल्टी वसूलने वाली संस्था के बारे में कही गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed