फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP leader including many leaders detained after take out tractor rally in maharajganj

महराजगंज: 26 जनवरी पर ट्रैक्टर रैली निकालने की मंशा फेल, सपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेता हिरासत में

Tue, 26 Jan 2021 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Jan 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
SP leader including many leaders detained after take out tractor rally in maharajganj
सपा नेता को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले में किसानों की समर्थन में 26 जनवरी पर ट्रैक्टर रैली निकालने वाले सपा नेताओं के मंसूबे को पुलिस ने नाकाम कर दिया। नेताओं द्वारा 26 जनवरी पर जिले में तमाम स्थानो पर ट्रैक्टर रैली निकालने की भनक लगते ही पुलिस ने सोमवार की रात को सपा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के आवास पर छापा डालकर हिरासत में लिया।
विज्ञापन


वहीं प्रशासन द्वारा उनके आवास को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मंगलवार की सुबह को भी सपा नेताओं को हिरासत में लेकर नजदीक के थाने में ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी की ओर से 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने की योजना बनी थी। वही प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए ट्रैक्टर रैली निकालने वाले नेताओं को गिरफ्तार कर उनकी योजनाओं को नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात को श्यामदेवरवा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आमीर हुसैन को उनके आवास पिपरिया गांव में छापा डालकर हिरासत में  लिया। जबकि आवास को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर विजय राज सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया  गया है। इसी क्रम में फरेंदा से सपा नेता अमित चौबे, निचलौल सपा विधान सभा अध्यक्ष विद्यासागर यादव, आशुतोष शुक्ला, पनियरा विधान सभा अध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव को हिरासत में लिया गया।


मंगलवार की सुबह समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव दिलीप शुक्ला समेत करीब 200 से अधिक नेताओं को सदर कोतवाली लाया गया। सदर कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर सपा नेताओं को हिरासत में लिया गया हैl
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed