फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sp leader comments on Amit shah and CM yogi for UP Election 2022

अखिलेश यादव ने ली अमित शाह की चुटकी: बोले- बारहवीं के बाद इंटर करा रहे हैं, शुक्र है दसवीं नहीं कराते

Sun, 27 Feb 2022 04:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Feb 2022 04:32 PM IST
सार

अखिलेश ने गृहमंत्री के एक बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि जो बारहवीं के बाद इंटर करेंगे, उन्हें हम लैटपटॉप देंगे। शुक्र है उन्होंने यह नहीं कहा कि बारहवीं के बाद जो दसवीं में पढ़ने जाएंगे उन्हें हम लैपटॉप देंगे। कैसे लोग हैं, क्या बोल रहे हैं?

विज्ञापन
sp leader comments on Amit shah and CM yogi for UP Election 2022
गोरखपुर में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को गोरखपुर जिले के चिल्लूपार विधानसभा में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब यहां के लोग पांच साल का इंतजार नहीं करना चाहते हैं। 2017 में इन्होंने नोटबंदी की, इन लोगों ने कहा था कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सब काला धन वापस आ जाएगा। आधी रात जैसे आजादी का जश्न मनाया गया था, ठीक उसी तरह आधी रात में जीएसटी लागू कर दिया।
विज्ञापन

अमित शाह के बयान पर अखिलेश ने ली चुटकी

अखिलेश ने गृहमंत्री के एक बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि जो बारहवीं के बाद इंटर करेंगे, उन्हें हम लैटपटॉप देंगे। शुक्र है उन्होंने यह नहीं कहा कि बारहवीं के बाद जो दसवीं में पढ़ने जाएंगे उन्हें हम लैपटॉप देंगे। कैसे लोग हैं, क्या बोल रहे हैं? पांच चरणों के मतदान के बाद लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार बाबा को गोरखपुर मठ में भेज देंगे।
विज्ञापन


कहा कि हम तो परिवार वाले लोग हैं। परिवार वाले यह भी हैं, लेकिन परिवार वालों को हम राय देते हैं कि जब घर वापस आओ तो घर वालों के लिए कुछ न कुछ लेकर आते हैं, इसलिए हम बाबा से कहते हैं कि इस बार जब वापस आएं तो अपने गुल्लू के लिए बिस्किट लेते आना। आपने देखा होगा, कि इन्होंने गोशाला में बहुत सारी गाय माता को रखा है, लेकिन इतनी लूट कभी नहीं हुई, जितनी गो माता की सेवा के नाम पर हो रही है। भूसे की लूट हो रही है। बाबा का प्रिय जानवर, वह अब सड़कों पर टक्कर मारकर लोगों की जान ले रहा है। जो सरकार हजारों करोड़ रुपए गोशाला के नाम पर चट कर जाए, उससे क्या उम्मीद करोगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आजादी के जश्न की तरह आधा रात को लागू किया जीएसटी

अखिलेश ने कहा कि यह बदलाव का वक्त है। इस बार चूके तो पांच साल इंतजार करना पड़ेगा। गरीबों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों और किसानों को पीछे मुड़कर देखना होगा कि  किस तरह से भाजपा की सरकार ने उन्हें दु:ख और तकलीफें दी हैं। 2017 में भाजपा ने नोटबंदी की। तब सरकार ने कहा था कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सब काला धन वापस आ जाएगा। आधी रात जैसे आजादी का जश्न मनाया गया था, ठीक उसी तरह आधी रात में जीएसटी लागू कर दिया। इससे छोटे कारोबारी और व्यापारी बर्बाद हो गए।

हवाई जहाज से लेकर ट्रेन तक सब बेच रहे

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार, हवाई जहाज, हवाई अड्डे, रेल गाड़ियां और रेलवे स्टेशन की जमीन सबकुछ बेच रही है ताकि रोजगार देना ही न पड़े। कहा कि बाबा मुख्यमंत्री तो गोरखपुर के हैं, 5 साल तक यहां के भी युवाओं को नौकरी नहीं मिल सकी।  किसानों की आय न ही दोगुनी हुई, न ही फसल के दाम मिल रहे हैं। खाद की जगह सिर्फ लाठियां मिल रही हैं।  फर्टिलाइजर का प्लांट भी यहीं लगा है फिर भी खाद नहीं मिल पा रही।

जब से सिलिंडर दिखा दिया, प्रचार करना बंद कर दिए

स्मार्टफोन और लैपटॉप वितरण के भाजपा के दावे पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि- यहां जनसभा में सभी नौजवानों के हाथों में स्मार्ट फोन दिख रहे हैं, क्या ये वही स्मार्ट फोन हैं, जो बाबा मुख्यमंत्री ने दिए ? वो तो कह रहे थे हमने एक करोड़ स्मार्ट फोन वितरित कर दिए।  देते कैसे, क्योंकि उन्हें खुद स्मार्ट फोन चलाना नहीं आता। जब से लोगों ने भाजपा के एक नेता को लाल वाले सिलिंडर दिखा दिए, तभी से वह घर- घर जाकर प्रचार करना बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed