फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP councilor and his brother out of District action will be taken of Gangster and Rasuka more than 12 cases registered

गोरखपुर: सपा पार्षद भाई समेत जिला बदर, गैंगस्टर व रासुका की भी हो चुकी है कार्रवाई, 12 से अधिक मामले दर्ज

Fri, 25 Feb 2022 07:45 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 25 Feb 2022 07:45 PM IST
सार

सौरभ विश्वकर्मा व चंदन विश्वकर्मा पर गैंगस्टर व रासुका की कार्रवाई भी हो चुकी है। सुनील सिंह के साथ चंदन पर वर्ष 2018 में रासुका लगा था। दोनों भाइयों पर हत्या, हत्या की कोशिश सहित 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
SP councilor and his brother out of District action will be taken of Gangster and Rasuka more than 12 cases registered
सपा झंडा

विस्तार

गोरखपुर के वार्ड संख्या-63 मिर्जापुर के सपा पार्षद सौरभ विश्वकर्मा व उसके भाई चंदन विश्वकर्मा को शुक्रवार को जिला बदर कर दिया गया।  पुलिस ने उसके मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर मुनादी कराई। अब दोनों भाइयों को 6 महीने तक महजराजगंज जिले में रहना पड़ेगा। सपा नेता सुनील सिंह के साथ कोतवाली थाने में उपद्रव करने के आरोप में जेल भी गए थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सौरभ विश्वकर्मा व चंदन विश्वकर्मा पर गैंगस्टर व रासुका की कार्रवाई भी हो चुकी है। सुनील सिंह के साथ चंदन पर वर्ष 2018 में रासुका लगा था। दोनों भाइयों पर हत्या, हत्या की कोशिश सहित 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वे हिस्ट्रीशीटर भी हैं। जनवरी 2021 को दोनों भाइयों को राजघाट पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अकेले राजघाट व कोतवाली थाने में दोनों पर 12 से अधिक केस दर्ज हैं। इनका जमीन व मकान की भी कुर्की हो चुकी है। 
विज्ञापन


दोनों पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाहर सपा नेताओं के साथ प्रदर्शन कर पुलिस से हाथापाई, तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा डालने, 7 सीएलए की धाराओं में गुलरिहा और चिलुआताल थाने में भी केस दर्ज था। पार्षद सौरभ विश्वकर्मा पर 17 और चंदन पर 23 गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर कार्रवाई पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed